अब चमगादड़ों में मिला कोरोनावायरस

कोरोनावायरस इंसानों तक कैसे पहुंचा, इसका पता लगाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने एक अध्ययन में कहा है कि भारतीय चमगादड़ों में रोगजनक कोरोनावायरस पाए जाने से उनमें नोवेल वायरस के लिए स्क्रीनिंग किए जाने की आवश्यकता रेखांकित होती है।

यह अध्ययन भारतीय चमगादड़ों में कोरोनावायरस परिसंचरण को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चमगादड़ों की एक प्रजाति में कोरोनावायरस की मौजूदगी पाई गई है।

चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुई कोरोना महामारी-

हाल ही में यह बात सामने भी आई थी कि कोरोनावायरस महामारी, जो चीन के वुहान शहर से फैली थी, वह चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुई है। आईसीएमआर के शोध में पहली बार इन चार राज्यों से दो अलग-अलग प्रजातियों के चमगादड़ों पटरेपस और रॉटेटस प्रजाति में एक अलग तरह का बैट कोरोनावायरस पाया गया है।

हालांकि इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित इस शोध में यह दावा भी किया गया है कि इस बात के कोई साक्ष्य मौजूद नहीं हैं कि चमगादड़ में पाया जाने वाला यह वायरस इंसानों को संक्रमित कर सकता है। प्रज्ञा डी. यादव द्वारा लिखित अध्ययन में कहा गया है कि इससे नोवेल वायरस का पता लगाने में भी मदद मिलेगी।

चार राज्यों के पटरेपस और रॉटेटस प्रजातियों के चमगादड़ पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि ये चमगादड़ उससे संबंधित नहीं हैं, जो कि कोविड-19 महामारी का कारण बना हुआ है।

इंसानों के लिए खतरनाक वायरस-

इससे पहले पटरेपस चमगादड़ों की प्रजातियां पहले निपाह वायरस के लिए 2018 और 2019 में केरल में पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं।

रिसर्च टीम की प्रमुख डॉ. प्रज्ञा यादव के मुताबिक, चमगादड़ की दो प्रजातियों के गले से और मल के नमूने लिए गए थे। इनकी पॉलीमिरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच के बाद स्थिति सामने आई। इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित शोध के मुताबिक, चमगादड़ कई तरह के वायरस का वाहक होता है। इनमें ऐसे कई वायरस पाए जाते हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक हैं।

यह भी पढ़ें: चीन ने लिया सबक, जंगली जानवर, कीड़े-मकौड़े खाने पर लगेगा बैन

यह भी पढ़ें: अब बाघों की भी होगी कोरोना जांच!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Hot this week

अमेरिका ने फिर किया भारत का अपमान, हथकड़ियों में भेजे प्रवासी…

नई दिल्ली: भारत अमेरिका के साथ अपने सम्बन्ध मधुर...

“स्त्री भाषा में बहुत ताकत होती है”- प्रो. अनामिका

“सारी जिंदगी स्त्री अधिकारों के लिए लड़ती रहीं कृष्णा...

भारत को अमेरिका से झटका ! Musk ने रोका भारत का 182 करोड़ रुपये…

America: दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा से लौटे पीएम मोदी...

बरेका खेल संघ द्वारा आयोजित अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

सिविल एवं भंडार डिपो की टीम बनी विजेता वाराणसी: बरेका...

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में पलटी, दर्जनों यात्री घायल…

वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र में कुंभ स्नान के बाद...

Topics

अमेरिका ने फिर किया भारत का अपमान, हथकड़ियों में भेजे प्रवासी…

नई दिल्ली: भारत अमेरिका के साथ अपने सम्बन्ध मधुर...

“स्त्री भाषा में बहुत ताकत होती है”- प्रो. अनामिका

“सारी जिंदगी स्त्री अधिकारों के लिए लड़ती रहीं कृष्णा...

भारत को अमेरिका से झटका ! Musk ने रोका भारत का 182 करोड़ रुपये…

America: दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा से लौटे पीएम मोदी...

बरेका खेल संघ द्वारा आयोजित अंतर्विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न

सिविल एवं भंडार डिपो की टीम बनी विजेता वाराणसी: बरेका...

यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में पलटी, दर्जनों यात्री घायल…

वाराणसी: रोहनिया थाना क्षेत्र में कुंभ स्नान के बाद...

MahaKumbh: फिर ध्वस्त हुई ट्रैफिक व्यवस्था, जवानों ने संभाला मोर्चा

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा...

मैंने खुद 15 शव निकाले…कुली का काम कर रहे सुगन लाल ने बताई आपबीती…

नई दिल्ली भगदड़: महाकुंभ आने के लिए नई दिल्ली...

Champion Trophy Schedule 2025: जानें कब- कब है भारत के मैच…

Champion Trophy Schedule 2025 : ICC ने चैंपियन ट्रॉफी...

Related Articles

Popular Categories