आज से अगले 13 दिन बंद रहेंगे बैंक ! घर से निकलने के पहले यहां चेक करें पूरी लिस्ट…

0

अगर आप भी अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़े काम करने वाले हैं तो पहले ये खबर पढ़ लीजिए। इस साल अक्टूबर में नवरात्र, दशहरा समेत में कई त्योहार पड़ रहे हैं।

इसी क्रम आज से अलग-अलग शहरों में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, अक्टूबर महीने में 21 छुट्टियां हैं।

इन 21 दिनों की छुट्टियों में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। RBI गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

सभी बैंक 21 दिन नहीं रहेंगे बंद-

bank_holiday

इन छुट्टियों के क्रम में आज से देश के अलग-अलग शहरों में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे।

बता दें कि RBI की तरफ से तय की गई छुट्टियां कुछ क्षेत्रीय त्योहारों पर भी निर्भर होती है। यानी कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है।

बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। इतना ही नहीं आप जान लीजिए कि कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बैंक रहेंगे।

देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट-

Bank Strike

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)।
3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद।
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद।
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)।
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
12 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद।
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद।
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद।
16 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद।
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
18 अक्टूबर- कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद।
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद।
20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद।
22 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)।
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।
26 अक्टूबर- विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)।

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में 21 दिन बंद रह सकते हैं बैंक, चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें: बाबा बर्फानी का करना चाहते हैं दर्शन तो करा लीजिए रजिस्ट्रेशन, इन बैंकों में मिलेगा फार्म

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More