बलिया कांड : आरोपी के लिए फूट-फूटकर रोए बीजेपी विधायक, बताई गोली चलाने की असली वजह…

0

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के दुर्जनपुर में गुरुवार को अफसरों के सामने ग्रामीण की हत्या का आरोपी धीरेंद्र सिंह की पुलिस को तीसरे दिन भी तलाश है।

अब पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। इसके साथ आजमगढ़ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने 6 नामजद फरार आरोपियों पर भी 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

BJP विधायक का करीबी धीरेंद्र सिंह-

बता दें ​कि आरोपी धीरेंद्र सिंह बलिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी था। मामले में सुरेंद्र सिंह ने पुलिस की जांच पर ही सवालिया निशान खड़ा किया। उन्होंने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र इस गोलीकांड के बाद धीरेंद्र के परिवार से मिले भी थे। इस मुलाकात के दौरान सुरेंद्र रोने भी लगे। उन्होंने कहा कि अगर मृतक जयप्रकाश पाल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो वह सत्याग्रह करेंगे और जरूरत पड़ी तो जीवंत का अंत भी।

आत्मरक्षा में चलाई गोली-

गोलीकांड के बारे में आरोपी का पक्ष रखते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाता है। धीरेंद्र सिंह ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।

आगे उन्होंने कहा, ‘यह गलत है, लेकिन उसके सामने मरने और मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इसीलिए उसने यह निर्णय लिया। हम इसे अच्छा नहीं मानते।’

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव : तेजस्वी ने युवाओं और किसानों को लुभाया, जानिए क्या-क्या किए वादे

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए योगी आदित्यनाथ ने कसी कमर, 20 अक्टूबर से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More