किसी के हाथ का खिलौना नहीं है BSP, नहीं करेगी गठबंधन : मायावती

0

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बुधवार को बड़ा बयान दिया है। मायावती ने कहा कि बीएसपी पार्टी किसी के हाथ का खिलौना नहीं है। कोई भी पार्टी इतनी आसानी से पार्टी के साथ खेल जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि  दिग्विजय सिंह भाजपा के एजेंट हैं।

दिग्विजय नहीं चाहते कि कांग्रेस का बीएसपी से गठबंधन हो, जबकि राहुल गांधी और सोनिया गांधी गठबंधन चाहती हैं। मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह के रहते हुए कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव नहीं हैं। मायावती ने कहा कि बीएसपी दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों और गरीबों की पार्टी है।

इसलिए मुस्लिमों को टिकट देने से कतरा रही है…

कांग्रेस भाजपा पार्टी से डर गई है इसलिए मुस्लिमों को टिकट देने से कतरा रही है, जबकि बीएसपी ऐसा नहीं करेगी। 1996 में कांग्रेस के साथ हुए बीएसपी के गठबंधन को कभी नहीं भूल सकती है। कांग्रेस का अड़ियल रवैया है। बीएसपी नदी के दिशा को बदलने की ताकत रखती है।

राजस्थान और मध्यप्रदेश के साथ गठबंधन का सपना तोड़ दिया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। कांग्रेस को जनता माफ करने के मूड में नही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More