BIG NEWS : त्रेतायुग वाली दीवाली मनायेगा ‘अयोध्या’

0

अयोध्या में इस बार दीवाली की रौनक देखने वाली होगी।जिस प्रकार राम चौदह साल बाद अयोध्या लौट कर आये थे। ठीक वहीं नजारा इस बार दीवाली के मौके पर अयोध्या नगरी में देखने को मिलेगा। वैसे तो हर साल दीवाली पर राम की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं। लेकिन इस बार दीवाली में क्या होगा खास आइये आपको बताते हैं। इस बार यूपी के सीएम अयोध्या में दीवाली होंगे। पूरी अयोध्या को फूलों और दीयों से सजाया जायेगा।

also read : Diwali special : जानिये क्यों होती हैं उल्लू की पूजा, कहा दी जाती हैं बलि

अयोध्या में इस बार 1.71 लाख दीयों से सजाया जायेगा। इतना ही नहीं इस कड़ी में सीएम योगी वशिष्टश मुनि के रूप में होंगे और हेलीकॉप्टर रूपी पुष्पजक विमान से आने वाले सीता-राम की आगवानी करेंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य्पाल राम नाईक भी होंगे। शाम को सरयू के तट पर दीपावली से एक दिन पहले 1.71 लाख दीपों की माला जगमगाएगी। स्थानीय लोगों के मुताबिक कल्याण सिंह के दौर में 1991 के बाद भगवान राम को केंद्र में रखकर अयोध्या में पहली बार इतनी ज्यादा हलचल है।

ALSO READ : BIG NEWS :जानिये, किसने दी ममता बनर्जी को मारने की ‘सुपारी’?

आगवानी के लिए सरयू तट के किनारे करीब चार किमी के दायरे को सजाया-संवारा गया है। सरयू नदी का एक अन्य नाम नेत्रजा भी है। पौराणिक मान्यता है कि यह नदी भगवान विष्णु के नेत्र से निकली है, लिहाजा इसका नाम नेत्रजा भी है। सरयू नदी के किनारे 2013 से नियमित रूप से आरती की शुरुआत हुई है। तब से रोजाना 11 सौ दीपों की आरती होती आ रही है।

ALSO READ : HEALTH : पुरुषों को भी होता है ‘स्तन कैंसर’

मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी

दीपोत्सव में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री अल्फोंस कनन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक शामिल होंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी कंचन भवन से नागेश्वर धाम तक निकाली जाने वाली हेरिटेज वॉक में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक भगवान राम के आगमन को दर्शाते हुए साकेत महाविद्यालय से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामकथा पार्क पहुंचेगी।’

योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री भी रामकथा पार्क पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शोभायात्रा के रामकथा पार्क पहुंचने पर श्रीराम जानकी वन्दन और श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद योगी अयोध्या में विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। पीएम आवास योजना और मुफ्त बिजली कनेक्शन संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे।

also read : ‘धनतेरस’ पर बाजारों में उपहारों की ‘बौछार

विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा

बच्चों को नए कपड़े और मिठाई भी बाटेंगे। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और सीएम शाम को राम कथा पार्क से सरयू तट के नया घाट जायेंगे। दोनों की मौजूदगी में शाम छह बजे से सात बजे तक नया घाट पर सरयू नदी की आरती की जाएगी। इस दौरान घाटों पर दीप प्रजव्वलन और लेजर शो के जरिए रामकथा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सरयू तट पर दीपावली की आतिशबाजी की जाएगी। इस कार्यक्रम के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पहुंचेंगे जहां पर विदेशी कलाकारों द्वारा रामकथा का मंचन किया जाएगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More