अयोध्या : राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

kalyan_singh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सम्मान देते हुए यूपी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जाना जाएगा।

इसका ऐलान सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर तक जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। बता दें कि 21 अगस्त की रात को कल्याण सिंह का निधन हो गया।

डिप्टी सीएम ने किया बड़ा ऐलान-

उन्होंने ऐलान किया कि प्रदेश के 5 जिलों की एक एक सड़क होगी कल्याण सिंह के नाम पर होगा। लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम से जानी जाएगी।

https://twitter.com/kpmaurya1/status/1429649739461521415?s=20

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडब्ल्यूडी को इसको लेकर तमाम कागजी कार्यवाही जल्द पूरी करने को कहा गया है।

कल्याण सिंह का निधन-

kalyan-singh

दो बार यूपी के सीएम रहे और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे और 7 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। 89 साल की उम्र में उन्होंने लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ( SGPGI ) में 21 अगस्त 2021 को आखिरी सांस ली।

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मढ़ौली गांव में हुआ था। वह एक किसान परिवार से संबंध रखते थे।

यह भी पढ़ें: कौन थे ‘हिंदू हृदय सम्राट’ कहलाने वाले कल्याण सिंह? इन्हें मानते थे अपना राजनीतिक गुरु

यह भी पढ़ें: पुण्यतिथिः उस्ताद बिस्मिल्ला खान शहनाई को ही मानते थे अपनी बेगम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)