सपा के खिलाफ पहली बार BJP के लिए माहौल बना रहे अशोक बाजपेयी

0

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है, इसी कड़ी में भाजपा के दिग्गज पीएम मोदी, मनोज सिन्हा और महेंद्र नाथ पाण्डेय की अंतिम चुनौती है। जिसको लेकर भाजपा के कई दिग्गज चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इन्हीं में से एक नाम है राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेयी का।

पीएम मोदी के लिए कर रहे प्रचार:

समाजवादी पार्टी से कई बार विधायक रह चुके कद्दावर नेता डॉ अशोक बाजपेयी के लिए यह पहली बार है जब वह सपा के उम्मीदवार के खिलाफ चुनावी मैदान में प्रचार में लगे हुए हैं। अशोक बाजपेयी पीएम मोदी के लिए वाराणसी में वोट अपील कर रहे हैं, इसके लिए वह घर घर जाकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

कलराज मिश्र के पैतृक आवास पहुँच कर किया जनसंपर्क:

इसी कड़ी में अशोक बाजपेयी भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा के सैदपुर स्थित पैतृक आवास पर उनके घर पहुंचे और उनके भतीजे व परिजनों के साथ मिल कर जनसंपर्क किया, वहीं चुनावी रणनीति बनानी।

महेंद्र नाथ पाण्डेय और मनोज सिन्हा के लिए कर रहे प्रचार:

इतना ही नहीं डॉ अशोक बाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय के लिए भी चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। बता दें कि महेंद्र नाथ पाण्डेय चंदौली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा को भाजपा के टिकेट पर गाजीपुर से मैदान में उतारा है। अशोक सिन्हा ने उनके लिए भी जनता के बीच जाकर वोट अपील कर रहे हैं और भाजपा पर विश्वास करने का भरोसा जनता में जगा  रहे हैं।

सपा प्रत्याशियों के खिलाफ पहली बार भाजपा के लिए माहौल बना रहे अशोक बाजपेयी:

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की स्थापना के पूर्व से ही मुलायम सिंह यादव के खासे करीबी और दोस्त रहे सीनियर लीडर डॉ अशोक बाजपेयी ने पिछले साल सपा से नाता तोड़कर भाजपा में अपनी सियासी पारी की शुरुआत की थी। सपा से भाजपा में आने के बाद डॉ. अशोक बाजपेयी के लिए यह पहला मौका है और जब वह सपा के खिलाफ पहली बार न केवल भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते नजर आ रहे हैं। वर्तमान में अशोक बाजपेयी राज्यसभा सांसद है।

डॉ अशोक बाजपेयी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर के हर वर्ग में प्रचार-प्रसार करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटना काफी अहम माना जा रहा है ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More