अरविंदर सिंह लवली की कांग्रेस में घर वापसी

0

दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता अरविंदर सिंह लवली ने एक बार फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस बात की जानकारी शनिवार को मीडिया को दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी नेता लवली ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी जिसके बाद ही उन्होंने कांग्रेस में वापसी का फैसला किया।

लवली की वापसी एक अच्छी खबर साबित हो सकती है

माना जा रहा है कि बीजेपी में शामिल होने के कई महीनों बाद तक पार्टी में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने से वह नाराज चल रहे थे। आंतरिक गुटबाजी की शिकार और दिल्ली में हाशिए पर चल रही कांग्रेस पार्टी के लिए अरविंदर सिंह लवली की वापसी एक अच्छी खबर साबित हो सकती है।

also read : ऋषि कपूर ने प्रिया प्रकाश को कहा- मेरे टाइम पर क्यों नहीं आईं आप?

आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता जाने के बाद दिल्ली की इन विधानसभा सीटों पर चुनाव की सुगबुगाहट के बीच लवली की वापसी कांग्रेस में हो रही है, इससे आगामी चुनावों में पार्टी कांग्रेस को फायदा होने की उम्मीद है। दिल्ली में सिख वोटरों के बीच लवली की पकड़ काफी अच्छी मानी जाती है, इसलिए कांग्रेस उनकी वापसी को आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत मान रही है।

कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाल चुके हैं

गौरतलब है कि पिछले साल एमसीडी के चुनावों के वक्त अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। माना जाता है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के साथ विवादों की वजह से लवली ने कांग्रेस का दामन छोड़ा था। लवली कई बार विधायक रह चुके हैं और शीला दीक्षित की सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी संभाल चुके हैं।

NBT

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More