तेलंगाना कांड का विरोध करने संसद पहुंचने वाली अकेली लड़की अनु दुबे

0

तेलंगाना के रंगा रेड्‌डी जिले में गुरुवार को एक महिला डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।
इसके विरोध में शनिवार को दिल्ली में संसद के बाहर युवती अनु दुबे अकेले प्रदर्शन करने पहुंची।
अनु ने पोस्टर में लिखा था- “मैं अपने भारत में सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर सकती।”
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे प्रदर्शन करने के लिए जंतर-मंतर जाने के लिए कहा गया लेकिन उसने वहां जाने से मना कर दिया।
इसके बाद उसे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन ले जाया गया।
दिल्ली महिला आयोग की टीम थाने पहुंची और अनु को रिहा किया गया।

दुष्कर्म और हत्या के विरोध में हैदराबाद में भी प्रदर्शन

वहीं, हैदराबाद में शादनगर पुलिस स्टेशन के बाहर भी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जमकर प्रदर्शन हुआ।
शादनगर बार एसोसिएशन ने महिला के साथ बलात्कार और हत्या में शामिल चार आरोपियों को किसी भी तरह का कानूनी सहायता नहीं देने का फैसला किया है।
इस बीच, शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी वेटररनरी डॉक्टर के घर पहुंची।
तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसई सुंदरराजन भी आज डॉक्टर के परिवारवालों से मिलेंगी।

डॉक्टर के साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म हुआ

रंगा रेड्डी जिले के शादनगर इलाके बुधवार को एक वेटरनरी डॉक्टर लापता हो गई थी।
बुधवार रात से गुरुवार तड़के तक डॉक्टर से सामूहिक दुष्कर्म हुआ।
इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

रांची में सामूहिक दुष्कर्म

वहीं, रांची में शुक्रवार को एक 25 वर्षीय कानून की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

वाराणसी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना सरकार का पुतला दहन

वाराणसी में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना सरकार का पुतला दहन किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हैदराबाद में वेटरनरी डॉक्टर के सामूहिक बलात्कार एवं जिंदा जला कर की गई निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती हैं तथा दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग करती है।
पुलिस द्वारा कार्यवाही में 2 दिन तक ढिलाई रखने तथा सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था न होने को पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह मानती है।
तेलंगाना सरकार के गृह मंत्री द्वारा दिया गया बयान उनकी संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More