पंजाब में नाराज किसानों ने कंगना रानौत का रोका काफिला, बोलीं- खुलेआम हो रही मॉब लिंचिंग

अक्सर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी कार को किसानों ने घेर कर हमला किया।

0

अक्सर विवादों में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब में उनकी कार को किसानों ने घेर कर हमला किया। अभिनेत्री ने कृषि कानूनों की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ बयान दिया था जिसको लेकर किसानों में काफी नाराजगी है। गुस्साए किसानों ने कंगना के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस के जवान भी भीड़ को नियंत्रित करते हुए देखे जा सकते हैं:

अभिनेत्री कंगना रानौत ने आरोप लगाया की पंजाब के कीरतपुर में उनकी कार को किसानों ने घेर लिया। वीडियो में बड़ी संख्या में किसानों से घिरी कंगना की सफेद कार दिखाई दे रही है। साथ ही पुलिस के जवान भी भीड़ को नियंत्रित करते हुए देखे जा सकते हैं।

करीब 1 घंटे तक रोके रखा कंगना को:

इस भीड़ ने कंगना की कार को करीब 1 घंटे तक रोके रखा। वहां से किसी तरह निकलने के बाद कंगना ने बताया कि अगर मेरे साथ सिक्योरिटी नहीं होती तो क्या हालात होते। अभिनेत्री ने कहा कि अगर पुलिस न होती तो भीड़ में मेरी मॉब लिंचिंग हो जाती। सुरक्षित वहां से निकलने के बाद कंगना रानौत ने अपनी सुरक्षा में लगे CRPF जवानों के साथ पंजाब पुलिस का भी आभार जताया।

 

यह भी पढ़ें: जानें कौन था नोएडा पुलिस की स्वॉट टीम का इंचार्ज शावेज़ खान, जिसने चोरों के गैंग से लिया 20 लाख कैश और क्रेटा कार

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More