आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के ससुर का निधन, राज्यपाल ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के ससुर ई.सी. गंगी रेड्डी का शनिवार को निधन हो गया। हैदराबाद में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ।

राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने जताया शोक

गंगी रेड्डी के निधन की सूचना मिलते ही राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने शोक जताया।

उन्होंने कहा, “गंगी रेड्डी वाईएसआर कडप्पा जिले में एक प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ थे और वह लोगों के डॉक्टर के रूप में लोकप्रिय थे। भगवान उनके आत्मा को शांति दे।”

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी वाई एस भारती के प्रति भी संवेदनाएं व्यक्त की।

यह भी पढ़ें: हाथरस कांड : पत्रकार के फोन टैपिंग से ‘खुला सच’ या हुआ ‘अधिकारों का हनन’ ?

यह भी पढ़ें: हाथरस रेप कांड: स्मृति ईरानी का जमकर विरोध, सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लहराई चूडियां

यह भी पढ़ें: हाथरथ: कुछ ही देर पीड़िता के परिजनों से मिलेंगे डीजीपी और अपर मुख्य सचिव गृह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)