केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े का बयान, ‘हम संविधान बदलने आए हैं’

0

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को धर्मनिरपेक्ष और बुद्धिजीवी मानते हैं, उनकी अपनी खुद की कोई पहचान नहीं होती और वे अपनी जड़ों से अनजान होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी संविधान को बदलने के लिए सत्ता में आई है। उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है।

also read : जानिये, किस महिला के लिए ‘सैंटा’ बने राहुल..पूरी की विश

हेगड़े पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने संविधान नहीं पढ़ा है, वह संसदीय या राजनीतिक भाषा नहीं जानते। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री हेगड़े ने कहा, ‘जो लोग खुद को धर्मनरपेक्ष करते हैं, वे नहीं जानते कि उनका खून क्या है। हां, संविधान यह अधिकार देता है कि हम खुद को धर्मनिरपेक्ष कहें, लेकिन संविधान में कई बार संशोधन हो चुके हैं, हम भी उसमें संशोधन करेंगे, हम सत्ता में इसलिए ही आए हैं।

also read :  कट्टर हिंदुत्व का नया चेहरा है शंभूलाल, जेल से लड़ सकता है चुनाव

‘ कोप्पल जिले के कुकानूर में ब्राह्मण युवा परिषद के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि वे लोग जो अपनी जड़ों से अनभिज्ञ होते हुए खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, उनकी खुद की कोई पहचान नहीं होती। उन्हें अपनी जड़ों का पता नहीं होता, लेकिन वे बुद्धिजीवी होते हैं।

हेगड़े को मूलभूत जानकारी भी नहीं है

इस मौके पर उन्होंने परिषद की महिला विंग की वेबसाइट लॉन्च की। उन्होंने कहा कि आप अपनी रगों में बह रहे खून के बारे में जानते हैं, इसलिए मैं आपको नमन करता हूं। हेगड़े के बयान के जवाब में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि देश का हर नागरिक भारतीय है, और हर धर्म को समान अधिकार प्राप्त हैं। हेगड़े को मूलभूत जानकारी भी नहीं है।

(साभार-न्यूज 18)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More