आम्रपाली पर चिल्लाये निरहुआ, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की परफेक्ट जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों की केमेस्ट्री के चर्चे हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

इन दिनों इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निरहुआ आम्रपाली पर गुस्से में चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों का झगड़ा देख हर कोई हैरान है। आम्रपाली ने खुद इस झगड़े का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यहां देखें वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B10l8lSH5Br/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

क्या है वीडियो की सच्चाई-

दरअसल यह एक टिकटॉक वीडियो है। इस वीडियो में आम्रपाली निरहुआ से सवाल करते हैं बेबी गुस्सा हो? निरहुआ से इसका जवाब सुनकर वह दोबारा यह सवाल करती हैं। तभी गुस्से में निरहुआ उन्हें चिल्लाकर जवाब देते हैं।

इस बीच निरहुआ का कान से ईयरपॉड निकलकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद एक्ट्रेस की हंसी छूट जाती है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए आम्रपाली ने लिखा, ‘बेबी ने गुस्से में ईयरपॉड ही गिरा दिया।’ उनके इस वीडियो पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: वीडियो: भोजपुरी गाने ‘लॉलीपॉप’ पर आम्रपाली का गरदा उड़ा देने वाला डांस

यह भी पढ़ें: ‘ललकी ओढ़निया’ में खेसारी लाल यादव ने चांदनी सिंह संग मचाया धमाल

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)