अमित शाह व योगी ने यादव के घर पर भोजन ग्रहण किया

0

उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सोनू यादव(Sonu Yadav) के घर पर भोजन किया।

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री भी इसमें शामिल हुए। इससे पहले अमित शाह गोमती नगर के बड़ी जुगौली निवासी सोनू यादव के घर पर दोपहर का खाना खाने पहुंचे।

शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, महासचिव सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री भी थे। शाह व योगी का स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Also read : ‘त्योहार, मनोरंजन के साथ गरीबों की आजीविका का भी स्रोत’ : मोदी

फिर इसके बाद सभी लोग भाजपा के बूथ अध्यक्ष सोनू यादव के घर पहुंचे और सभी ने जमीन पर बैठ कर भोजन किया।

सोनू यादव ने बताया कि भोजन में अरहर दाल, उड़द दाल, रोटी, चावल, भिंडी व परवल की सब्जी और रायता परोसा गया। उसने कहा कि वह अपने पिता के समय से भाजपा से जुड़ा है।

शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, महासचिव सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री भी थे। शाह व योगी का स्थानीय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

सोनू की पत्नी बीना यादव और मां तारावती यादव ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। उधर शाह और योगी के भोजन कार्यक्रम पर राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सोनू यादव के घर भोजन कर शाह अब यादव वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More