पश्चिम बंगाल की गलियों में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल दौरे के अंतिम दिन काशीपुर की गलियों ( streets) में पहुंचे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता ने जय श्री राम के नारे लगाये। उद्देश्य एक ही था, राज्य की जनता के करीब पहुंचना। शाह दोपहर करीब 12 बजे इस बस्ती में पहुंचे। शंख ध्वनि एवं जय श्रीराम के नारे की गूंज के बीच उनका स्वागत किया गया। शाह को देखने के लिए यहां की गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। उन्हें देखने के लिए लोग छत पर भी चढ़ गए थे।

read more :  मोदी सरकार ने दिये ‘हिन्दी को अच्छे दिन’…

साथ ही जनता से संपर्क बढ़ाने का प्रयास किया

कुछ महिलाओं ने अपने आप को भाजपा का भक्त बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए वे सुबह से उपवास रखकर खड़ी रहीं। यहां से शाह के चले जाने के बाद ही इन लोगों ने भोजन किया। स्थानीय निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि वे अपनी टीम के साथ सुबह आठ बजे से ही यहां शाह के स्वागत की तैयारियों में जुटे रहे। सुबह से इंतजार करने के बावजूद काफी लोग शाह को देख नहीं पाए। इससे उन लोगों में मायूसी भी देखी गई। अमित शाह ने तीन दिन के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान सांगठनिक बैठक करने के साथ ही जनता से संपर्क बढ़ाने का प्रयास किया।

read more : मोदी करेंगे ‘दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बांध’ का उद्घाटन

जमीन पर बैठकर मिट्टी के बर्तन में खाया खाना

इसके लिए उन्होंने बुद्धिजीवियों तथा विभिन्न समुदायों के लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे काशीपुर के 46/एच/आर लॉक गेट रोड स्थित मानस सेन के घर पहुंचे। यहीं उन्होंने दोपहर का भोजन किया। शाह ने यहां उमस भरी गर्मी में जमीन पर बैठकर केला का पत्ता बिछा मिट्टी की थाली में बड़े ही अपनत्व एवं चाव से भोजन किया। भोजन में उन्हें चावल, दाल, शुक्त (बंगाल की स्वादिष्ट विशेष मिश्रित सब्जी), परवल, बैगन, भिंडी, पापड़ चटनी, दही और रसगुल्ले परोसे गए।

read more :  ‘देश का 13.7 प्रतिशत हिस्सा’ मानसिक बीमारियों से ग्रस्त

मां दुर्गा की तस्वीर भेंट की गईं

भोजन के बाद उन्होंने फल भी खाए। उनके साथ पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष व राज्य के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने भी यहां भोजन किया। 30 वर्षीय मानस एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह जानकारी दी गई थी कि अमित शाह उनके घर भोजन करेंगे तब वह सपना लग रहा था, लेकिन उनके आगमन और उनसे बात करने के बाद सपना सच हुआ। मानस ने कहा कि दुर्गापूजा के पहले शाह उनके घर आए। अत: इस अवसर पर उन्हें परिवार की ओर से मां दुर्गा की तस्वीर भेंट की गईं। शाह ने मानस को सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। मानस पेशे से सेल्समैन हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More