बड़ों की बात मानी होती तो दोबारा सीएम बनते अखिलेश

0

अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के घर शुक्रवार को सांसद अमर सिंह पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच लम्बी बातचीत हुई।

इसे सुलह-समझौते के रूप में देखा जा रहा है। अमर सिंह ओमप्रकाश राजभर के पैतृक गांव सिंधौरा क्षेत्र के फतेहपुर खौदा में उनके बेटे व पार्टी के सचिव अरविंद राजभर और बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में अमर सिंह ने बताया कि उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को सलाह दी है कि घर का झगड़ा बाहर नहीं जाना चाहिए। इससे विरोधियों को सरकार पर हमला करने का मौका मिलेगा। वहीं, अमर ने कश्मीर मसले पर कांग्रेस नेताओं के बयान को शर्मनाक बताया।

Also Read :  क्राइम ब्रांच की पूछताछ में फफक पड़ा दाती महाराज

सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘बड़ों’ की बात मानी होती तो वह दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन जाते। अखिलेश के चाचा और पार्टी में कभी उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शिवपाल ने छोटे सरकार की मजार पर चादरपोशी के बाद कहा कि अखिलेश और उनके चचेरे भाई सांसद धर्मेन्द्र यादव को उन्होंने गोद में खिलाया, लेकिन युवा पीढ़ी अब किसी की नहीं सुनती है। शिवपाल ने अखिलेश द्वारा बसपा से गठबंधन की कोशिशों के औचित्य से सम्बंधित सवाल पर कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सूझबूझ पर कोई

सवाल नहीं उठाना चाहते। वह पार्टी के हित में सभी लोगों को एकजुट रखना चाहते हैं। इस सवाल पर कि क्या वह सपा में हाशिये पर पहुंच गए हैं, पूर्व मंत्री ने कहा कि अगर वह हाशिये पर होते तो उनके पीछे जनता नहीं होती।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More