महिला पत्रकार ध्यान दें, आपके लिए है सिर्फ यह खबर

0

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 7 जून को एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रहा है। इसमें 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 250 से अधिक महिला पत्रकार शामिल होंगी। यह पहला ऐसा मौका होगा जब मंत्रालय द्वारा ‘अखिल भारतीय महिला कार्यशाला’ का आयोजन कराया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक राजधानी के विज्ञान भवन में होने वाली इस कार्यशाला का उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी करेंगी। 

30 राज्यों की 250 महिला पत्रकार
इसके अलावा केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री निर्मला सीतारमन भी महिला पत्रकारों को संबोधित करेंगी। कार्यशाला में शामिल होने को लेकर अब तक मंत्रालय को 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 250 महिला पत्रकारों की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। इस आंकड़ें में आने वाले दो दिनों में और इजाफा होने की संभावना नजर आ रही है।

सभी फील्ड की महिला पत्रकारों को न्यौता
मंत्रालय द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन कराए जाने के पीछे सामाजिक क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाली तमाम महिला पत्रकारों को एक मंच के नीचे लाना है, जिसमें वो सभी एकजुट होकर इस क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सके। महिला पत्रकारों के इस जमावड़े में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया संस्थानों से जुड़ी पत्रकार शामिल होंगी।

विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा 
कार्यशाला महिला पत्रकारों की एक विशिष्ट गतिविधि होगी। इसमें वो एकसाथ महिलाओं और बच्चों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगी। इस कार्यक्रम में मंत्रालय की ओर से अपनी दो साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया जाएगा।

मंत्रालय महिला पत्रकारों के साथ करेगा चर्चा 
इसके अलावा महिला पत्रकारों की इसपर राय ली जाएगी। खासकर मंत्रालय अपने हालिया जारी किए हुए राष्ट्रीय महिला नीति के प्रारूप, एंटी ट्रैफिकिंग बिल, जेजे एक्ट का प्रारूप और उसमें शामिल विनियम पर भी महिला पत्रकारों से बात करेगा और उनकी प्रतिक्रिया को जानने की कोशिश करेगा।

आगामी समय में मंत्रालय का रूझान नए विचारों, महिलाओं और बच्चों से जुड़े तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की ओर हो सकता है। मंत्रालय अपने दो बड़े अभियानों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और चिल्ड्रन हेल्पलाइन-चाइल्डलाइन को लेकर प्रदर्शनी भी लगाएगी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More