चीनी जनता की मांग, भारतीय सैनिकों की तरह मिले सम्मान | Hindi News Podcast

0

देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर, सुने हिंदी पॉडकास्ट। जानिए देश-दुनिया की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में​ सिर्फ journalistcafe.com पर।

स्टोरी 1- चीनी जनता की मांग, भारतीय सैनिकों की तरह मिले सम्मान

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून की रात हिंसक झड़प में भारत और चीन दोनों ही देशों के सैनिकों की जान गई। लेकिन चीन में सैनिकों और उनके परिवार का सम्मान तो दूर की बात जनता को उन सैनिकों के नाम तक नहीं बताए जाते हैं जो लड़ते हुए मारे गए। भारत की तरह शहीदों के सम्मान की मांग कर रहे चीनी सैनिकों के परिवारों को शांत करने की कोशिश करते हुए ड्रैगन ने कहा दिया है कि बाद में बताएंगे। सत्ताधारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के एडिटर हू शिजिन ने एक लेख में लिखा, ”सेना में मरने वालों को सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है और समाज को बाद में सही समय पर सूचना दी जाएगी, ताकि हीरोज का सम्मान हो और उन्हें याद रखा जाए, जिसके वे हकदार हैं।यह देख उस वीडियो के सामने आने के दो दिन बाद लिखा गया है, जिसमें पीएलए के मारे गए सैनिकों के परिजन आक्रोश प्रकट करते हुए भारत के शहीदों की तरह सम्मान मांग रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत में शहीदों का बहुत सम्मान होता है, लेकिन यहां ना तो कोई सम्मान दिया जाता है और ना ही पहचान दी जाती है।

स्टोरी 2- कोरोना के बीच 1 जुलाई से मेट्रो सेवा शुरु करने की मांग

कोरोना वायरस केसों के बढ़ते मामलों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसमें ढील की घोषणा की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि है कि सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक ढील दी जाएगी और रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां रहेंगी। ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि उनकी सरकार 1 जुलाई से मेट्रो सेवा शुरू करना चाहती है। ममता बनर्जी ने कहा, ”मेट्रो अथॉरिटीज के साथ हम 1 जुलाई से मेट्रो सेवा शुरू करने पर चर्चा कर रहे हैं। सीट क्षमता के बराबर ही यात्रियों को अनुमति दी जाएगी।” पश्चिम बंगाल में अब तक 15 हजार 648 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 606 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में 10 हजार 190 मरीज ठीक हो चुके हैं तो 4852 एक्टिव केस हैं।

इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया था। पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था। सर्वदलीय बैठक के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए।
इस बीच राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हायर सेकेंडरी एग्जाम को स्थगित कर दिया गया है। 2, 6 और 8 जुलाई को परीक्षाएं होनी थीं, लेकिन अभी इन्हें रद्द कर दिया गया है, नई तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा।

स्टोरी 3- सपा कार्यकर्ताओं पर बरसी लाठियां

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस ने कई बार रोकने का प्रयास किया। ना रुकने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। लाठीचार्ज में कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोट लगने की आशंका है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से गुस्साएं सपा कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंच गए। सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और ट्रैक्टर समेत लगभग 20 दो व चार पहिया वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत लेकर कैण्ट थाने ले गई।

स्टोरी 4- ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों से वापस लौटे श्रमिकों और कामगारों को रोजगार के पर्याप्त अवसर देने की सभी सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान’ की शुरुआत के मौके पर योगी ने कहा कि प्रदेश में प्रवासी श्रमिकों के लिये रोजगार के पर्याप्त मात्रा में अवसर सृजन की सभी सम्भावनाएं मौजूद हैं। मैं आश्वस्त करता हूं कि प्रदेश में इन श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में हमें कामयाबी मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट के दौर में देश में कामगारों और श्रमिकों के लिए जिन योजनाओं को आगे बढ़ाने का मार्गदर्शन दिया था, उसी क्रम में आज आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के तहत प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों के लिये इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है। इसके तहत सवा करोड़ से अधिक कामगारों और श्रमिकों को रोजगार, उद्योगों में समायोजन और स्वरोजगार दिया जा रहा है।

स्टोरी 5- लालजी टंडन की हालत में सुधार

लखनऊ मेदान्ता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत में 15 वें दिन पहले से काफी सुधार है। वह काफी देर तक बिना वेंटिलेटर के सहारे फेफड़े से खुद सांस ले रहे हैं। यही वजह है कि वेंटिलेटर सपोर्ट धीरे धीरे कम किया जा रहा है। अब गुर्दा, लिवर और दिल भी सामान्य तरह से काम कर रहे हैं।

मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि राज्यपाल की सेहत में सुधार की वजह से वेंटिलेटर सपोर्ट धीरे धीरे कम किया जा रहा है। अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रहें।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन को 11 जून को पेशाब में दिक्कत के साथ बुखार होने पर परिजनों ने उन्हें शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जांच के दौरान राज्यपाल के लिवर में दिक्कत पाए जाने पर सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के दौरान पेट में रक्त का स्राव बढ़ गया, जिसके चलते उनका इमरजेंसी में ऑपरेशन किया गया।

यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा! क्या फिर लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन?

यह भी पढ़ें : पूर्वान्चल से मुख्तार गैंग के खात्मे के लिए सरकार ने कसी कमर, करीबियों पर कसा शिकंजा

यह भी पढ़ें: Covid 19 अध्ययन : पुरुष ज्यादा हो रहे हैं शिकार?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More