अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द, प्रेस वार्ता कर सरकार पर बोला हमला

0

रामपुर सांसद एवं सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में दो दिन रामपुर दौरे पर जाने वाले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर दौरा रद्द हो गया है। दौरा रद्द होने के पश्चात अखिलेश यादव ने राजधानी में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज मुझे रामपुर जाना था, मेरे कई कार्यक्रम थे। अखिलेश ने कहा प्रशासन को सारा कार्यक्रम दे दिया था। किन किन से मिलना है, सब कुछ बताया गया है।

जिलाधिकारी ने जताई असमर्थता

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ने मुहर्रम का हवाला देते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था न कर पाने में असमर्थता जताई। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि मुहर्रम और गणेश विसर्जन है, इसलिए मैं अपने कार्यक्रम दो दिन बाद करूंगा। उन्होंने बताया कि मैं 13 और 14 सितंबर को रामपुर के अपने अगले कार्यक्रम को जिला प्रशासन को भेजूंगा और अपने आंदोलन का विवरण भी दूंगा।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा कि हम दंगा कराने जा रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सरकार को खुश करने में जुटे हैं। डीएम एक्सटेंशन चाहते हैं। वह यूपी में ही पोस्टिंग चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:  मंदी से बनारसी साड़ी उद्योग पर लगा ग्रहण, आधे पर सिमटा कारोबार

सरकार पर बोला हमला 

उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजनीतिक इतिहास में पहली बार हो रहा है। आजम खां को बेवजह परेशान किया जा रहा है। आजम पर सबसे ज्यादा केस हो रहे हैं। प्रशासन सरकार के दबाव में केस कर रहा है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि रामपुर में भाजपा-कांग्रेस और प्रशासन एक हैं। भाजपा को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। भाजपा यूनिवर्सिटी नहीं बनने दे रही। रामपुर को सरकार ने मुद्दा बना रखा है। सरकार नाकामी छिपाना चाहती है। प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिली। किसान, व्यापारी दुखी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More