BJP को हराने के लिए ये त्याग करने को भी तैयार है अखिलेश

0

2019 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई कसर नही छोड़ना चाहते है। इसलिए वो भाजपा को हराने के लिए किसी भी प्रकार का त्याग करने को भी तैयार है। अखिलेश ने कहा है कि 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा।

भाजपा को हराना ही मकसद

इसके लिए अगर हमें कुछ सीटें छोड़नी पड़े तो भी वो तैयार हैँ। भाजपा को हराना हमारा मकसद है। आपको बता दे कि मार्च में हुए गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बसपा ने सपा का सहयोग किया था।

इसके अलावा राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में भी दोनों दल करीब आये। कर्नाटक में मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह में अखिलेश और बसपा प्रमुख मायावती पहली बार एक मंच पर नजर आये थे। हालांकि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को पेचीदा मसले के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर उत्तर प्रदेश में, जहां कई राजनीतिक दल मजबूत स्थिति में हैं। इससे पहले अखिलेश यादव ने बीते 5 जून को कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिये सपा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच सीटों के बंटवारे पर फिलहाल कोई बात नहीं हुई है और इस बारे में ‘उचित समय‘ पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Also Read :  झारखंड में नई तकनीक से बुझेगी खेतों की प्यास

अखिलेश का यह बयान उन खबरों के बीच आया, जिनमें कहा जा रहा था कि बसपा प्रदेश की 80 लोकसभा में से 40 सीटें अपने लिए मांग रही है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत के दौरान ही फैसला लिया जाएगा। हम उचित समय पर बात करेंगे। सीटों के बंटवारे के बारे में जो भी खबरें हैं, वे सिर्फ अखबारों में ही हैं, जमीन पर नहीं। उन्होंने कहा ‘‘सीटों के बंटवारे पर हमने अभी तक कोई बात नहीं की है। मगर हम समाजवादियों का दिल बहुत बड़ा है। अखिलेश ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष एकजुट होकर पूरी मजबूती से भाजपा का मुकाबला करेगा।

आम चुनाव कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं

भाजपा की विभाजनकारी राजनीति परास्त होगी, जैसे कि हाल के कैराना लोकसभा उपचुनाव में हुई। भाजपा ने जो आग कैराना में लगायी, उसे वहां के मतदाताओं ने उसके खिलाफ वोट डालकर बुझा दिया। अगले लोकसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव समय से पहले होंगे। आम चुनाव कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ हो सकते हैं। अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सपा के रुख के बारे में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सपा मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा वह छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More