कोरोना संक्रमण के बीच जहां-तहां फंसे लोगों को समर्पित करते हुए भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ऐ चंदा’ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह विरह गीत ‘ऐ चंदा’ को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है। इस गाने का लिरिक्स राज कुमार सहनी ने तैयार किया है, जबकि म्यूजिक अजय सिंह बच्चा जी ने दिया है। डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। इस गाने से अक्षरा सिंह को बेहद उम्मीदें हैं।
पहले ही हो गयी थी गाने की शूटिंग-
https://www.instagram.com/p/B_H70oCniJf/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अक्षरा कहती हैं, ‘मेरा यह गाना लॉकडाउन में लोगों का मनोरंजन करेगा। इस गाने की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी। कोरोना की वजह से इस गाने को रिलीज करने में विलंब हुआ। लेकिन, मुझे लगता है कि इस वक्त यह गाना लोगों को पसंद आएगा।’
दरअसल, यह गाना एक नवविवाहिता के विरह की है, जिसके पति उसके पास नहीं हैं। यह गाना अक्षरा के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘घर में बैठे लोग इस गाने से इंज्वॉय करेंगे। वैसे मैं कोरोना से लेकर बचाव के लिए लोगों से आग्रह करूंगी कि लोग अपने घरों रहें। सुरक्षित रहें और मेरे गानों को प्यार दें।’
अक्षरा ने दी सहायता-
https://www.instagram.com/p/B-wxqSHHRMw/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अक्षरा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए अपने स्तर से जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में सबसे पहले एक लाख रूपए भी डोनेट किया है।
यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह ने किसे दिया दिल से धन्यवाद?
यह भी पढ़ें: ‘ईधर आने का नहीं’ ने मचाया धमाल, अक्षरा सिंह का TikTok रैप हुआ Viral
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)