अक्षरा सिंह ने किसे दिया दिल से धन्यवाद?

कोरोना वायरस के दौरान आम नागरिक की सेवा में जुटे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारी और दूसरे लोगों की हौसला अफजाई के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने #DilSeThankYou कहा है

0

कोरोना वायरस के दौरान आम नागरिक की सेवा में जुटे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारी और दूसरे लोगों की हौसला अफजाई के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने #DilSeThankYou कहा है। 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं अक्षरा​ सिंह मेरे और मेरे परिवार की तरफ से… पुलिस, नगर निगम के वर्कर, डॉक्टर्स, नर्स, एनजीओ, स्वयंसेवकों, सरकार, सरकारी कर्मचारियों, विक्रेताओं, बिल्डिंग के गार्ड सभी को दिल से थैंक यू #dilsethankyou🙏’

अक्षय कुमार ने शुरू की DilSeThankYou मुहिम-

कोरोना वायरस के दौरान आम नागरिक की सेवा में जुटे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मचारी और दूसरे लोगों की हौसला अफजाई के लिए अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया में #DilSeThankYou मुहिम शुरू की है।

इस मुहिम के तहत सभी लोगों को सोशल मीडिया के किसी प्लेटफॉर्म पर अपने नाम और शहर के साथ थैंक यू मैसेज लिखना है।

भारत में 6,412 लोगों में संक्रमण की पुष्टि-

कोरोना
Coronavirus.

भारत में विदेशी नागरिकों सहित कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 6,412 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों में कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते 199 मौतें हुई हैं और वर्तमान में कुल 5,709 व्यक्ति महामारी से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंहा का नया बयान, पुलिस शिकायत के बाद भी तकलीफें कम नहीं

यह भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बोलीं, बिहारी कहलाना गर्व की बात

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More