एडिलेड टेस्ट : भारत ने पहली पारी में बनाए 244 रन

adelaide test

भारत ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 244 रन ही बनाए हैं।

अपने पहले दिन के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 233 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन शुक्रवार को अपने खाते में 11 रन ही जोड़ पाई और बाकी के चार विकेट खो बैठी।

कोहली ने बनाए सबसे ज्यादा रन

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 180 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके शामिल रहे।

भारत ने दूसरे दिन अपना पहला विकेट रविचंद्रन अश्विन (15) के रूप में खोया। दिन की तीसरी ही गेंद पर पैट कमिंस की गेंद पर वह टिम पेन को कैच दे बैठे। फिर मिशेल स्टार्क ने रिद्धिमान साहा (9) को आउट किया।

इस तरह समाप्त हुई भारतीय पारी

उमेश यादव (6) स्टार्क की गेंद पर बड़ा शॉट मारने की कोशिश में मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए। कमिंस ने बाउंसर डाल कर मोहम्मद शमी (0) को ट्रेविस हेड के हाथों कैच करा भारतीय पारी समाप्त कर दी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने चार, कमिंस ने तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड, नाथन लॉयन के हिस्से एक-एक विकेट आया।

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने सर्वश्रेष्ठ ODI क्रिकेटर, विराट कोहली बने ‘Spirit of Cricket’

यह भी पढ़ें: कीवी कप्‍तान के घर आई बड़ी खुशखबरी, बेटी के बने पिता केन विलियमसन

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)