बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग मुंबई के होटल में सात फेरे लिए।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। दुल्हन के जोड़े में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थी।
शादी का जोड़ा-
काजल अग्रवाल ने शादी के लिए लाल रंग के लहंगे को चुना। माथा पट्टी, कमरबंद और हैवी नेकलेस उनके लुक की सुंदरता बढ़ा रहे हैं।
गौतम सफेद रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। तस्वीरों में दोनों मेड फॉर इच अदर लग रहे है।
कौन के काजल के हस्बैंड-
काजल के पति गौतम किचलू पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह एक एंटरप्रिन्योर हैं।
वह डिस्सर्न लिविंग डिजाइन शॉप के फाउंडर भी हैं। यह कंपनी फर्नीचर, सजावटी सामान, पेंटिंग्स और अन्य घरेलू सामान बेचती है।
यह भी पढ़ें: शादी से पहले लड़के भी सीख ले ये चीजें, ससुरालवाले हो जाएंगे खुश !
यह भी पढ़ें: शादी से क्यों भागते है आजकल के लड़के-लड़कियां, जानें 5 प्रमुख वजह…
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]