शादी से पहले लड़के भी सीख ले ये चीजें, ससुरालवाले हो जाएंगे खुश !

0

शादी तय होते ही लड़कियों को तरह तरह की सीख दी जाने लगती है। कैसे ससुराल वालों के साथ तालमेल बिठाना है, कैसे उनका ख्याल रखना है और कैसे उन्हें खुश करना है।

मगर सिर्फ लड़कियों को ही नहीं बल्कि लड़कों को भी शादी के बाद कुछ चीजें सीख लेनी चाहिए। उन्हें भी ससुराल की तैयारी करवाना बहुत जरूरी है।

हम आपको यही बताएंगे कि किस तरह बेटे को ससुराल के नए माहौल के लिए तैयार करनी चाहिए।

छोटे-मोटे काम सिखाएं-

घर के कामों की जिम्मेदारी सिर्फ लड़कियों की ही नहीं बल्कि बेटों की भी होती है। भले ही लड़के घर का काम न करें लेकिन उन्हें अपना काम खुद करने की आदत तो होनी ही चाहिए।

सास-ससुर का आदर-

लड़कों को भी उनके ससुराल वालों का आदर करना सिखाएं। उन्हें बताए कि अब लड़​की के माता-पिता भी उनके पेरेंट्स की तरह है और उन्हें अब उनकी जिम्मेदारी भी निभानी है।

लड़को को भी सिखाएं किचन का काम-

आज के जमाने में लड़कों को भी किचन के कुछ काम आने चाहिए। अगर शादी के बाद पत्नी नौकरीपेशा होगी तो यह हमेशा उनके काम आएगा।

घर के रीति-रिवाजों को अपनाएं-

जिस तरह लड़की अपने ससुराल के हर रीति-रिवाज का सम्मान करती है उसी तरह लड़कों को भी उनके घर के रीति-रिवाजों को फॉलो करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बहादुर ‘बहुओं की ब्रिगेड’, शौचालय नहीं तो ससुराल नहीं

यह भी पढ़ें: शादी से क्यों भागते है आजकल के लड़के-लड़कियां, जानें 5 प्रमुख वजह...

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More