तस्वीरों में देखें ऋषि कपूर की आखिरी विदाई में कौन-कौन हुआ शामिल

सिनेमा जगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है

0

सिनेमा जगत में अपनी खास जगह बनाने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया है। उनके दुनिया से चले जाने से उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड सदमे में है। ऋषि कपूर का गुरुवार दोपहर चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चूंकि देश में लॉकडाउन है। ऐसे में इस दौरान उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर समेत करीब 24 लोग ही मौजूद थे। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में है। जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिल वह तुरंत सड़क के रास्ते मुंबई पहुंचने के लिए निकली। क्योंकि सफर करीब 1400 किमी का है इसलिए पिता के अंतिम संस्कार के वक्त पर मुंबई नहीं पहुंच सकीं।

ये लोग रहे मौजूद-

नीतू कपूर और रणबीर के अलावा करीना कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आलिया भट्ट, उद्योगपति अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख, डॉ. टंडन और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।

67 साल के ऋषि कपूर को बुधवार सुबह सेहत में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बात की पुष्टि उनके भाई व अभिनेता रणधीर कपूर ने भी की थी।

खबरों के मुताबिक, 67 वर्षीय अभिनेता को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के पिता और गुजरे जमाने की अभिनेत्री नीतू सिंह के पति हैं।

यह भी पढ़ें: ऋषि कपूर के वो डायलॉग्स, जो हमेशा दर्शकों को याद रहेंगे

यह भी पढ़ें: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का अंतिम वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More