आंखों से देख नहीं सकती, गांव को कर रही है रौशन

0

एक ऐसी महिला जिसकी खुद की जिंदगी में अंधेरा है वह पूरे गांव को रौशन कर रही है…हम बात कर रहे है सुधा पटेल की। सुधा देख नहीं सकती है, लेकिन गांव को रौशन करने का जिम्मा उसने अपने सिर पर ले लिया है।

नेत्रहीन है और वह कालेज की पढ़ाई कर रही है

34 वर्षीया सुधा आणंद के चंगा गांव की सबसे युवा सरपंच है। सुधा आंखों से भले न देख सकती हो लेकिन वो गांव के हर व्यक्ति को उसकी आवाज से पहचान लेती है। सुधा के पिता 10 सालों तक गांव के सरपंच रह चुके हैं और मां गृहणी हैं। बहन भी नेत्रहीन है और वह कालेज की पढ़ाई कर रही है। शुरुआत में गांव के लोगों ने उसकी क्षमताओं को अनदेखा किया। उसके लिए सुधा सिर्फ नेत्रहीन महिला थी। परंतु जब सुधा ने चंगा गांव में परिवर्तन लाने के लिए विकास की रुपरेखा लोगों को दिखाई, तब सभी ने विश्वास करना शुरू कर दिया।

Also Read :  मोदी सरकार के 4 साल पूरे, कितनी पास कितनी फेल?

सरपंच के चुनाव अभियान के दौरान सुधा ने गांव वालों से कोई वादा नहीं किया था। उसने अपने काम और अपने पर विश्वास करने को कहा था। समय के साथ-साथ उसने बहुत से वाटर पंप और बोरवेल्स खुदवाये, बच्चों के लिए स्कूल खुलवाये। उसने अपने गांव के आठ तालाबों को किराये पर दिया और चंगा गांव के लिए आठ लाख की कमाई की।

शारीरिक रुप से विकलांग बच्चों के लिए कल्याण से जुड़े हैं

दस हजार जनसंख्या वाले इस गांव में एक अच्छा अस्पताल, कॉफ्रेंस हॉल बनवाया। इतना ही नहीं हर स्कूल में कम्प्यूटर शिक्षा की भी व्यवस्था की। आज सुधा आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर है और वह ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है जो शारीरिक रुप से विकलांग बच्चों के लिए कल्याण से जुड़े हैं। इस काम से उसे संतोष मिलता है। उसे अक्सर अपनी विकलांगता के लिए आलोचना सहनी पड़ती थी पर आज काम बोल रहा है।

लीडर ऑफ इंडिया सम्मान से भी सम्मानित किया गया है

व्यवस्था प्रणाली में परिवर्तन लाने के उद्देश्य से सुधा राजनीति में भी आना चाहती है। सुधा को निस्वार्थ काम के लिए टेन आउटस्टैंडिग यंग पर्सन ऑफ द वर्ड अवार्ड से नवाजा गया है। उसे आउटस्टैंडिंग वीमेन पंचायत लीडर ऑफ इंडिया सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। उसने कई विषयों पर कविताएं भी लिखी हैं जैसे तंबाकू की बुराइयां, स्वार्थी मानव मूल्य, प्यार, शांति और हिंसा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More