चिलचिलाती धूप में भी रजाई ओढ़ के रहता है ये व्यक्ति

0

अगर कोई आदमी आप को मई जून की गर्मी में रजाई ओढ़े और सर्दी के दिनों में सुबह-सुबह तालाब के किनारे नहाएं और सिर्फ सूती कपड़ों पहन के घूमता नजर आए तो… क्यों चौंक गए ना…जी हां ये हकीकत है।

महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले संतराम नामक व्यक्ति….

दरअसल हरियाणा (Haryana) में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति को गर्मी के दिनों में ठंड लगती है तो वहीं सर्दी के मौसम में उसे गर्मी लगती है। यह अजीबोगरीब हाल है हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के रहने वाले संतराम नामक व्यक्ति का।

Also Read :  बंगले में तोड़फोड़ मामले में अखिलेश पर अमर सिंह ने कसा ये तंज

देरोली गांव के रहने वाले संतराम गर्मी के इस मौसम में घर में रजाई ओढ़कर सोते हैं। भरी दोपहरी में कंबल ओढ़कर आग सेंकते संतराम को देखना स्थानीय लोगों के लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं।गांव के लोगों ने बताया कि संतराम सर्दी के दिनों में आइसक्रीम खाते हैं और सुबह-सुबह ही तालाब में जाकर नहाते हैं।

संतराम की यह ‘बीमारी’ नई नहीं है…

लोगों ने बताया कि संतराम की यह ‘बीमारी’ नई नहीं है और वह बचपन से ही ऐसा कर रहे हैं। इस बीमारी की कई बार मेडिकल जांच कराई जा चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि संतराम के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह कुदरत की देन है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More