यहां बिक रहे हैं पुराने 500 और 1000 के नोट

0

जी हां चौकिये नहीं…देश में नोटबंदी हुए तो एक साल हो गया है, लेकिन एक ऐसी जगह जहां आज भी 500 और 1000 के पुराने नोट बिक रहे है। नोटबंदी के बाद से लोग पुराने नोटों को देख सुनकर ही घबरा जाते है लेकिन आज भी जिन लोगों के पास पुराने नोट हैं उनके लिए ये खबर जरुर खुशखबरी का काम करेगी।
ई-बे समय-समय पर ऐसे नोटों की बोली लगाता है
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक ये पुराने नोट ऑनलाइन बिक्री करने वाली वेबसाइट ईबे पर बिक रहे हैं। खास बात ये है कि इनकी बोली वास्तविक कीमत से ज्यादा है। पुराने नोटों का कलेक्शन रखने शौकीन इन नोटों के खरीदार बनते हैं। बड़े स्तर पर इनकी बोली लगाई जाती है। खास नोटों की वैल्यू भी बड़ी होती है। भारतीय करंसी के रेयर नोटों की बोली ई-बे पर लगती है। ई-बे समय-समय पर ऐसे नोटों की बोली लगाता है।
also read ; बसों और ईमारतों का रंग बदलना ही भाजपा का राजधर्म : मायावती
इस बोली में कोई भी वेबसाइट के माध्यम से भाग ले सकता है। यदि आपके पास कोई खास सीरीज का नोट है, तो आप भी कमाई कर सकते हैं। खासकर ‘786’ डिजिट वाले नोट की बोली एक से तीन लाख रुपए तक लगती है। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं। हालांकि, ये कोई नई बात नहीं है ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता था। शौकीनों के लिए ये बहुत पुराना शौक है। चलन से बाहर हुए नोटों को लोग अपने शौक के लिए इकट्ठा करते हैं।
नोट की कीमत 7 लाख रुपए तक है
देश ही नहीं, विदेशों में भी ऐसा होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है, उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।‘ईबे’ वेबसाइट बिकने वाले 500 और 1000 के नोट 299 से 10000 रुपए तक की कीमत में मिल जाएंगे। इनके अलावा 200 और 500 के नए नोट भी साइट पर नीलामी के लिए मौजूद हैं। नए 500 के नोट की कीमत 1200 रुपए तक है। वहीं, दांडी मार्च के दौरान वाले 500 के नोट की कीमत 7 लाख रुपए तक है।
also read : नोटबंदी पर बोले मनमोहन सिंह, मोदी का फैसला गलत
2000 का नया नोट भी नीलामी के लिएवेबसाइट ईबे पर 2000 रुपए का नोट भी नीलामी के लिए उपलब्ध है। इस नोट की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ईबे वेबसाइट पर 2000 हजार रुपए का एक नोट 1.50 लाख रुपए में मिल रहा है। यह नोट 786 सीरियल नंबर सीरीज का है। तमाम लोग इसे खरीदने के लिए इतने रुपए देने को तैयार है। लगातार इसकी बोलियां लग रही हैं। लकी माना जाने वाले नंबर 786 की सीरीज वाले नोटों की कीमत और ज्यादा है।
ज्यादा संख्या में इन्हें रखना दंडनीय अपराध है
786 नंबर के 200 के नोट की कीमत 425 रुपए और 500 के नोट की कीमत 900 रुपए है। यहां 10 का पुराना नोट 120 रुपए, 1 रुपए का पुराना नोट 140 रुपए और 100 रुपए का नोट 275 रुपए की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, पूर्ण चक्र वाले 20 रुपए के पुराने नोट की कीमत 1699 रुपए है। आपको बता दें नोटबंदी के बाद पुराने नोट चलन में नहीं हैं। ऐसे में ज्यादा संख्या में इन्हें रखना दंडनीय अपराध है। कलेक्शन के तौर पर कुछ नोट रखे जा सकते हैं। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More