मुम्बई हादसा : ‘बहुमंजिला’ इमारत गिरी, कई लोग फसे

अभी मुम्बई बारिश की समस्या और हुई मौतों से उबरे भी नहीं थी कि गुरूवार की सुबह एक और हादसा हो गया। दक्षिणी मुम्बई में एक बहुमंजिला ताश के पत्तों की तरह ढह गई। एनडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची।

इमारत में 20 से 30 लोगो के फसे होने की आशंका

इस इमारत में 10 से 11 परिवार रहते है। इमारत में 20 से 30 लोगो के फसे होने की आशंका जताई जा रहीं है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच तीन मंजिला इमारत गिर गई है। डोंगरी के जेजे फ्लाई ओवर के पास ये हादसा हुआ है।

read more :  मुहिम : ‘डॉक्टर’ जो दवा के साथ देता है पेड़ लगाने की ‘सलाह’

लगभग 50 साल पुरानी है इमारत थी

मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। इमारत से लोगो का निकाला जा रहा है। पुलिस और जेसीबी और ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। चार लोगो को निकाला जा चुका है। स्थानीय लोगो ने बताया लगभग 50 साल पुरानी है इमारत थी।

read more : 65 हजार पदों पर जल्द होगी ‘भर्तियां’

बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया था

बता दें कि मुबंई में लगातार भारी बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया था, शहर में हर जगह पानी भरा था। जो जहां था वहीं ठहर गया था, लेकिन गुरुवार सुबह होते-होते हालात सामान्य होने लगे थे। गुरुवार को सेंट्रल रेलवे लाइन की सभी लोकल ट्रेन की स्थिति सुचारू रूप से चल रही हैं।

read more :  80 हजार में बिका ‘सुल्तान’

बता दें कि रिकॉर्डतोड़ बारिश होने के कारण मुंबई में बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं 11 लोग घायल हो गए। हालांकि, अभी भी मुंबई में बारिश का अनुमान लगातार बना हुआ है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)