यूपी की कानून व्यवस्था पर प्रियंका का तंज, योगी ने कहा – ‘अंगूर खट्टे हैं’
उत्तर प्रदेश में इन दिनों बेख़ौफ़ बदमाश लगातार कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने में लगे हुए हैं। वहीं राजनीतिक दल बढ़ते क्राइम को लेकर लगातार योगी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं।
इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को घेरते हुए उनसे बढ़ते अपराध पर जवाब मांगा था। प्रियंका गांधी ने बढ़ते अपराध को लेकर ट्वीट किया था जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी के ट्वीट का जवाब दिया।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अंगूर खट्टे हैं। उनकी पार्टी के अध्यक्ष यूपी से हार गए इसलिए दिल्ली, इटली या इंग्लैंड में बैठकर उन्हें सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ न कुछ टिप्पणी करनी होगी।’
यूपी में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्विटर पर योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया था।
उन्होंने कहा, ‘पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?’
यह भी पढ़ें: अपराध पर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, यूपी पुलिस ने दिया ये जवाब
यह भी पढ़ें: यूपी के पुलिस स्टेशनों में नहीं है बुनियादी सुविधाएं, रैंकिंग में हुआ खुलासा!
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)