उलझती जा रही है श्रीदेवी की मौत की गुत्थी

0

24 फरवरी को दुबई में श्रीदेवी के निधन के बाद अभी तक तक उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं लाया जा सका है। उनकी मौत की खबर से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद ऐसे कई सवाल खड़े हो गए हैं, जो लोग जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं उन सवालों के जवाब…
कब हुई श्रीदेवी की मौत ? श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में रात 11-11.30 बजे के बीच हुआ।

दुबई के 2201 जुमेराह एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थीं

क्या मौत को लेकर श्रीदेवी के पति से पूछताछ हुई?हां. दुबई के लोकल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोनी कपूर से वहां के प्रशासन ने ऑन कैमरा सामान्य पूछताछ की है। निधन के समय कहां थीं श्रीदेवी ?निधन के समय श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ दुबई के 2201 जुमेराह एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थीं। दुबई में किसलिए थीं श्रीदेवी? वहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। शादी में श्रीदेवी और बोनी के साथ उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी गई थीं।

also read : आमने-सामने होंगे केजरीवाल और मुख्य सचिव

20 फरवरी को मोहित की शादी के बाद बोनी और खुशी कपूर मुंबई लौट गए थे, लेकिन श्रीदेवी वहीं रूक गई थीं। अपनी पत्नी को सरप्राइज देने बोनी फिर से दुबई गए थे। निधन की खबर को किसने कंफर्म किया ?श्रीदेवी के देवर संजय कपूर और भारतीय दूतावास ने इस न्यूज को कंफर्म किया था। संजय दुबई से मुंबई लौटे थे, तभी उन्हें उनके निधन की खबर मिली। इसके बाद संजय वापस दुबई के लिए रवाना हो गए थे। कैसे हुआ निधन ?पहले खबरें आई कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है, लेकिन सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया गया है।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के खून में अल्कोहल भी मिला है। पार्थिव शरीर कब आएगा भारत ?श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मंगलवार शाम तक भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्थिव शरीर लाने में क्यों हुई देरी? फोरेंसिक और दूसरी जांच की वजह से देरी हो रही है। कहां है श्रीदेवी की दोनों बेटियां ?इस वक्त श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी और खुशी अनिल कपूर के घर पर हैं।

बॉलीवुड के कई सिलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं

जाह्नवी को उनकी मां की निधन की खबर सबसे पहले करण जौहर ने बताई थी और वहीं उन्हें अनिल कपूर के घर ले गएकौन-कौन पहुंचा अनिल कपूर के घर ?श्रीदेवी के निधन के बाद बॉलीवुड के कई सिलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। फरहान अख्तर, शिल्पा शेट्टी, अमर सिंह, जया प्रदा, जेनेलिया डिसूजा, कमल हासन जैसे और भी कई सेलेब्स अनिल कपूर के घर पहुंचे।

aajtak

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More