भाजपा ने दिया बाढ़ राहत चेक, तेजस्वी ने कहा फर्जी

0

बिहार में इस वर्ष आई बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की मदद के लिए अब तक कई लोग और संस्थाएं मदद के लिए आगे आए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इकाई द्वारा भी बिहार भाजपा को बाढ़ राहत के लिए एक चेक दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस चेक में राशि की गड़बड़ी को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तंज कसते हुए इस चेक को ही फर्जी मदद बता दिया है।

read more : ‘दंगों की गवाही’ देने पहुंचे अमित शाह

अंकों में मदद की राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिखी

महाराष्ट्र भाजपा द्वारा बिहार भाजपा को बाढ़ राहत के लिए दिए गए चेक में अंकों में मदद की राशि 1,25,00,000 यानी 1 करोड़ 25 लाख रुपये लिखी गई है, जबकि शब्दों में लिखी गई यह राशि 1 करोड़ 20 लाख रुपए ही लिखी हुई है। ऐसे में राशि को लेकर यह चेक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है तथा विपक्ष भी निशाना साध रहा है।

read more :  जेडीयू पर शरद का कब्जा…नीतीश को दिखाया बाहर का रास्ता

सोशल मीडिया पर डाली गई, वह तस्वीर वायरल हो रही है

गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा इकाई से बिहार को मिले इस चेक को शनिवार को एक कार्यक्रम में बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया था। चेक को लेने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय खुद मुंबई गए और चेक स्वीकार किया। चेक सौंपे जाने को लेकर जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली गई, वह तस्वीर वायरल हो रही है।

read more : आ देखे जरा किसमें कितना है दम….

राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने तस्वीर को ट्वीट कर लिखा, “यह बहुत बड़ा फर्जी है।” उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, “1,25,00,000 रुपये या 1,20,00,000 रुपये? भक्त कोई आइडिया?” इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने सोमवार को इस मामले पर सफाई देते हुए कहा, “महाराष्ट्र भाजपा द्वारा बाढ़ राहत के लिए बिहार को 1,25,00,000 रुपये की मदद दी गई है। राशि लिखने वाले से गड़बड़ी हुई है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More