बीजेपी के इस बड़े नेता का हुआ निधन, पार्टी में मचा कोहराम

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद महंत चांदनाथ का लंबी बीमारी के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में शनिवार की देर रात में निधन हो गया। वह 61 साल के थे। हरियाणा के रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत चांदनाथ राजस्थान के अलवर से सांसद थे। भाजपा के राजस्थान प्रवक्ता आनंद शर्मा के मुताबिक, सांसद गले के कैंसर और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वह करीब ढाई साल से अस्वस्थ थे। इलाज के दौरान शनिवार मध्यरात्रि के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिल्ली के बेगमपुर में 21 जून 1956 को जन्मे चांदनाथ ने 1976 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से कला (हिंदी) संकाय में स्नातक किया था। उन्होंने महंत श्रेयोनाथ से दीक्षा ली थी और रोहतक के स्थल बोहर में बाबा मस्तनाथ मठ से जुड़ गए।

इन सालों में उन्होंने रोहतक में कई कॉलेजों की स्थापना की जो ‘मस्तनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस’ के अंतर्गत आते हैं। इसके बाद 2012-2013 के शैक्षिक सत्र में संस्थानों के समूह ने हरियाणा सरकार से विश्वविद्यालय का दर्जा हासिल कर लिया था और नाथ इसके चांसलर बन गए।

भाजपा से जुड़े नाथ 2004 में राजस्थान से विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। 10 साल बाद 2014 के आम चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को हराकर वह अलवर से लोकसभा सांसद बने।वह स्थायी समिति में मानव विकास संसाधन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्शदात्री समिति के सदस्य थे।

Also Read : धोनी-पांड्या की आतिशी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य

उन्होंने मस्तनाथ मठ और नाथ संप्रदाय पर कुछ किताबें भी लिखी थी। लोकसभा वेबसाइट पर अंकित प्रोफाइल के मुताबिक, चांदनाथ हरियाणा के रोहतक और राजस्थान के हनुमानगढ़ में पांच अस्पतालों का संचालन करने के साथ ही पांच गौशालाओं का संचालन भी करते थे। वह अविवाहित थे।

सांसद का निधन राजस्थान में भाजपा के लिए एक और झटका है। इससे पहले, पिछले महीने पार्टी ने अजमेर से सांसद सांवर लाल जाट को खो दिया था और मंडलगढ़ की भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की जान स्वाइन फ्लू ने ले ली थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More