Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है।

0

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। मौजूदा विधायकों के साथ साथ संभावित प्रत्यासी अपने-अपने क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दिए हैं। इस बीच बात करते हैं मिर्जापुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक चुनार (Chunar Assembly) विधानसभा सीट की। जहां से वर्तमान में भाजपा से अनुराग सिंह विधायक है।

चुनार:

चुनार विधानसभा उत्तर प्रदेश का बेहद अहम और प्राचीन शहर भी है, इसकी गिनती पुराने शहरों में की जाती है। मिट्टी के बर्तनों और खिलौनों के साथ ही चुनार का पर्यटकों को लुभाने में भी खास स्थान  है।  यहां प्राकृतिक नजारे और चुनार का किला देखने देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। चुनार से बॉलीवुड और छोटे पर्दे का भी नाता रहा है।  गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म की शूटिंग यहां होने के साथ ही 90 के दशक में दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक चंद्रकांता की बैकग्राउंड स्टोरी यहीं से जुड़ी हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी का रहा है दबदबा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सटे हुए चुनार विधानसभा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। 1952 से लेकर अब तक यहां पर 6 बार कांग्रेस, 5 बार बीजेपी, दो बार लोकदल, 2 बार जनता दल, तो वहीं एक-एक बार संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनसंघ, जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई है। बहुजन समाज पार्टी की इस सीट पर अब-तक एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है।

वर्ष पार्टी विधायक
1952 कांग्रेस पंडित राजकुमार शर्मा
1957 कांग्रेस पंडित राजकुमार शर्मा
1959 कांग्रेस (उप चुनाव) पंडित ओमकार नाथ उपाध्याय
1962 कांग्रेस राजनारायण सिंह दादाजी
1967 कांग्रेस राजनारायण सिंह दादाजी
1969 संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी शिवदास तिवारी
1974 जनसंघ ओमप्रकाश सिंह
1977 जनता पार्टी ओमप्रकाश सिंह
1980 लोकदल यदुनाथ सिंह
1985 लोकदल यदुनाथ सिंह
1989 जनता दल यदुनाथ सिंह
1991 जनता दल यदुनाथ सिंह
1993 बीजेपी ओमप्रकाश
1996 बीजेपी ओमप्रकाश सिंह
2002 बीजेपी ओमप्रकाश सिंह
2007 बीजेपी ओमप्रकाश सिंह
2012 सपा जगदंबा सिंह पटेल
2017 बीजेपी अनुराग सिंह

जातीय समीकरण:

चुनार में 3 लाख से भी अधिक मतदाता हैं, जिसमें 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस क्षेत्र में कुर्मी मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक 1,20,000 है। 1 लाख के आस-पास दलित और अनुसूचित जाति के वोटर्स के साथ ही 30 हजार सवर्ण मतदाता, 13 हजार अल्पसंख्यक, 12 हजार निषाद और 7 हजार कुशवाहा वोटर्स हैं। बाकी अन्य बिरादरी के लोग हैं।

मौजूदा विधायक:

चुनार विधानसभा सीट से वर्तमान में अनुराग सिंह विधायक हैं, जो भाजपा के कद्दावर नेता ओम प्रकाश सिंह के बेटे हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में अनुराग सिंह से सपा के जगदम्बा सिंह पटेल को लगभग 60 हजार से अधिक मतों से हराया था। बीजेपी से अनुराग सिंह को जहां 1,05,608 मत प्राप्त हुए थे तो वही सपा से जगदंबा सिंह पटेल को  43,380 मत प्राप्त हुए थे।

 

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले मायावती को तगड़ा झटका, 6 BSP और 1 BJP विधायक ने थामा सपा का दामन

यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में जीत दोहराने की चुनौती, 2017 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आई थी बीजेपी

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More