भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 40 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन की डोज
टीकाकरण में चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत
भारत ने कोरोना टीकाकरण में नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन की 40 करोड़ से ज्यादा डोज लग चुकी है। कोरोना टीकाकरण के मामले में चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत है। चीन के अलावा किसी भी देश में अब तक इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीन नहीं लगी है।
ये भी पढ़ें- गठबंधन पर प्रियंका गांधी का खुला ऑफर, बोलीं- BJP को हराना हमारा लक्ष्य, किसी से भी कर लेंगे गठजोड़
स्वास्थ मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश भर में 40.49 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लग चुकी है। बीते एक दिन में 51 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगी है। बता दें कि भारत में टीकाकरण अभियान इस साल 16 जनवरी से शुरू हुआ था। फिलहाल देश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃 𝐅𝐋𝐀𝐒𝐇https://t.co/ouKZrRWedf pic.twitter.com/sTREQi2kjs
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) July 18, 2021
देश की एक तिहाई से ज्यादा आबादी को लगी वैक्सीन डोज
अब तक देश भर में एक तिहाई से ज्यादा जनसंख्या को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। ये उन लोगों के आंकड़े हैं जो वैक्सीन लगाने के योग्य हैं। यानि जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है। अब तक 25.2 फीसदी लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग गई है जबकि 8.7 फीसद लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी है। भारत को वैक्सीन के मोर्चे पर अभी भी लंबी जंग लड़नी है। दो तिहाई लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगनी बाकी है।
जम्मू-कश्मीर में दो पंचायतों में 100 फीसद टीकाकरण
जम्मू और कश्मीर में दो पंचायतों ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए 100% टीकाकरण पूरा कर लिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘मैं आशा कार्यकर्ताओं और जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में दो पंचायतों के लोगों को 100% टीकाकरण के लिए बधाई देना चाहता हूं। जिस तरह से वे टीकाकरण अभियान को सबसे दुर्गम स्थानों पर ले गए हैं, वह सराहनीय है।
जम्मू और कश्मीर के रजौरी अंतर्गत दो पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का 100% टीकाकरण संभव बनाने के लिए मैं आशा बहनों एवं पंचायतवासियों को बधाई देता हूँ।
दुर्गम क्षेत्रों में उन्होंने जिस तरह जोखिम उठाते हुए टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया है, वह प्रशंसनीय है। https://t.co/EERByJlDcc
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 17, 2021
ये भी पढ़ें- UGC ने दिए निर्देश, 1 अक्टूबर से शुरू होगा कॉलेज-यूनिवर्सिटी का नया सेशन
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)