26 साल बाद बेटे ने पूछा बाप का नाम, मां ने बताई सच्चाई तो उड़े होश, सगे भाइयों ने बनाया था हवस का शिकार
1994 में किशोरी नाबालिग का उसी के दो सगे भाइयों ने रेप किया। किशोरी गर्भवती हुई और एक बच्चे को जन्म दिया। लोकलाज के चलते रेप करने वालों पर केस नहीं दर्ज कराया गया।
रेप और बच्चे की बात छुपाकर बालिग होने पर युवती की शादी करा दी गई। उससे भी एक बच्चा हुआ। लेकिन जब पति को पत्नी के अतीत का पता चला तो उसने तलाक दे दिया।
अब 26 साल बाद बेटे ने बाप का नाम पूछा तो सच उनके सामने आया। दोनों ने मां पर दबाव बनाया और बाप के बारे में पूछा। तब महिला ने आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कोर्ट की शरण ली।
कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया। मामले में अब डीएनए टेस्ट भी कराने की तैयारी है।
12 साल की उम्र में हुआ रेप-
मामला वर्ष 1994 का है। हरदोई की रहने वाली महिला की उम्र तब केवल 12 साल थी। वह शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार के एक मोहल्ले में अपने बहन-बहनोई के घर रहती थीं।
एक दिन बहन-बहनोई काम पर चले गए तो पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका रेप किया। दूसरे दिन उसके भाई ने भी दुराचार किया। डर की वजह से किसी को कोई बात नहीं बताई।
गर्भपात पर खतरा होने से बच्चे को दिया जन्म-
छोटी उम्र में ही गर्भवती हो गई तो परिवार वालों को पता चला। तब पड़ोसी भाइयों के परिवार से विवाद भी हुआ। दोनों की धमकी और लोकलाज के कारण मामला पुलिस तक नहीं गया।
डॉक्टर ने गर्भपात करने पर खतरा बताया। 13 साल की छोटी सी उम्र में उसने बेटे को जन्म दिया। नवजात को लालन-पालन के लिए हरदोई स्थित मायके भेज दिया गया।
2000 में शादी, लेकिन सच्चाई पता चलने पर छोड़ा-
वर्ष 2000 में बालिग होने पर घरवालों ने गाजीपुर के एक युवक से उसकी शादी कर दी। उससे भी एक बेटे का जन्म हुआ।
इसी बीच अचानक पति को अतीत में हुई घटना के बारे में पता चल गया। इस पर उसने छोड़ दिया। दोनों बेटों को भी मां के साथ किशोरावस्था में हुई घटना की जानकारी हो गई।
बेटे आए दिन रेप करने वाले के बारे में सवाल पूछने लगे। अब पूरा परिवार तबाह होने की कगार पर पहुंच गया तो महिला ने आरोपियों को सजा दिलाने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें: दो बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर झूली मां, ऑफिस से घर लौटे पति ने देखा नजारा तो कांप गया कलेजा
यह भी पढ़ें: बेटी की हत्या कर सिर हाथों में लटकाए थाने चल दिया पिता, तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)