निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया रोमांटिक भोजपुरी गाना, Video वायरल

उदित नारायण मुस्कुराते-मुस्कुराते कोई भी गाना गा दे, हिट हो ही जाता है

0

उदित नारायण मुस्कुराते-मुस्कुराते कोई भी गाना गा दे, हिट हो ही जाता है। लोगों के दिलों में बसने वाले उदित नारायण जी ने बॉलीवुड में 500 से ज़्यादा गाने दिए है। उन्होंने अनगिनत अवॉर्ड्स जीते है अपने सुपरहिट गानों के लिए।

इतना ही नहीं ​उदित नारायण का जलवा भोजपुरी सिनेमा में भी है। हाल ही में उनका गाया हुआ भोजपुरी गाना ‘ओढ़नी के रंग पियर’ सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। टी-सीरीज के इस गाने को यू-ट्यूब पर अब तक 1.6 करोड़ बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: करीना कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, दुल्हन के अवतार में बेमिसाल लग रहीं एक्ट्रेस

फिल्म का हर गाना सुपरहिट-

NIRAHUA

यह गाना भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े पर फिल्माया गया है। यह सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ का गाना है। यही वो फिल्म है जिससे दिनेश लाल यादव को एक नई पहचान दी। उनकी एक्टिंग लोगों को इस कदर पसंद आई कि उन्हें इस फिल्म के बाद से निरहुआ के नाम से ही जाना जाने लगा।

इस फिल्म के सारे गाने हिट हुए और फिल्म ने कई अवॉर्ड भी जीते। इस फिल्म का यह गाना मशहूर गायक उदित नारायण ने गाया है। इसे श्याम देहाती और संतोष पुरी ने लिखा है और राजेश, रजनीश ने संगीत दिया है।

यह भी पढ़ें: लड़की के ख्यालों में डूबे पवन सिंह, करोड़ों लोगों ने देखा धमाकेदार भोजपुरी गाना

यह भी पढ़ें: खूबसूरत नेपाली एक्ट्रेस संग निरहुआ का रोमांस, ताबड़तोड़ वायरल हुआ भोजपुरी गाना

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More