पाकिस्तान के 9 अज़ब-गज़ब कानूनी नियम

0

हर देश में कोई ना कानून ऐसे होते है जो सुनने में बड़े ही अजीबोगरीब होते हैं। पाकिस्तान में भी कुछ ऐसे ही अटपटे कानून मौजूद हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हों जाएंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्तान के ऐसे ही 10 अजीबोगरीब कानून के बारे में…

1-इजरायल नहीं जा सकता कोई भी पाकिस्तानी

पाकिस्तान अपने किसी भी नागरिक को इजरायल जाने के लिए वीजा नहीं देता है। इस वजह से कोई भी पाकिस्तानी यहां से सीधे इजरायल नहीं जा पाता। अब आप सोच रहे होंगे कि इसके पीछे क्या वजह होगी ? दरअसल, पाकिस्तान की नजर में इजरायल देश है ही नहीं। इस वजह से यहां जाने के लिए पाकिस्तान वीजा ही जारी नहीं करता।

2-पढ़ाई पर लगता है टैक्स

अगर किसी स्टूडेंट की पढ़ाई पर साल में 2 लाख से ज्यादा का खर्च बैठता है, तो उसे 5% टैक्स भरना पड़ता है।

3-गर्लफ्रेंड के साथ रहना है गैरकानून

पाकिस्तानी कानून के मुताबिक, आप शादी से पहले किसी भी लड़की के साथ नहीं रह सकते हैं। ये इलीगल है।

4-अनपढ़ भी बन सकता है PM

इस देश में PM या प्रेसिडेंट बनने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है. लेकिन किसी स्कूल में चपरासी की नौकरी के लिए आपको एजुकेटेड होना जरूरी है।

5-नहीं उड़ा सकते हैं PM का मजाक

यहां PM का मजाक उड़ाने पर अगर आप पकड़े गए तो आपको भरना पड़ेगा अच्छा-खासा जुर्माना।

Also read : पाकिस्तानी जल्लाद ‘BAT’

6-साल के एक महीने बाहर खाना है मना

रमजान के पाक महीने में घर के बाहर कुछ भी खाना इलीगल है। अगर आप मुस्लिम नहीं हैं, तब भी इस नियम को मानना जरूरी है।

7-ट्रांसजेंडर नहीं ज्वाइन कर सकते आर्मी

यहां ट्रांसजेंडर्स का आर्मी ज्वाइन करना मना है। आपको बता दें कि इस देश में इन लोगों की संख्या काफी ज्यादा है।

8-किसी का फोन छूना है इलीगल

यहां किसी की परमिशन के बिना फोन छूना इलीगल है। इसके लिए आपको 6 महीने जेल की सजा भी हो सकती है।

9-स्पैम मैसेज भेजना है इलीगल

यहां आप किसी को फालतू के मैसेज नहीं भेज सकते हैं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर आपको 10 लाख तक जुर्माना भरना पड़ेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More