Corona Update: 5 महीनों में पहली बार देश में 53,476 मामले दर्ज…

Coronavirus.

देश में अक्टूबर के बाद से पहली बार कोरोनावायरस के 53,476 मामले दर्ज हुए हैं। इसके बाद गुरुवार को देश में कुल मामलों की संख्या 1,17,87,534 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और पंजाब से दर्ज हो रहे हैं।

इससे पहले पिछले साल 22 अक्टूबर को देश में एक दिन में 54,366 मामले दर्ज हुए थे। कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते देखकर केंद्र सरकार लगातार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर काम कर रही है।

24 घंटों में करीब 54 हजार मामले दर्ज-

coronavirus

पिछले 24 घंटों में करीब 54 हजार मामले दर्ज होने के अलावा 251 लोगों की मौत भी हुई हैं। इसके बाद देश में मरने वालों का आंकड़ा 1,60,692 पर पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 3,95,192 हो गई है।

इस एक दिन में 26,490 लोग ठीक होने के बाद अब तक ठीक हुए कुल लोगों की संख्या 1,12,31,650 हो गई है। इस बीच बुधवार को 10,65,021 नमूनों का परीक्षण किया गया।

सामूहिक टीकाकरण-

corona new strain

बता दें कि 16 जनवरी से शुरू हुए सामूहिक टीकाकरण के तहत अब तक देश में 5.31 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज दिए जा चुके हैं। वहीं सरकार ने 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक के सभी लोगों का टीकाकरण करने की घोषणा कर दी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना के चलते फीके पड़ सकते हैं त्यौहारों के रंग, केंद्र ने दी स्थानीय प्रतिबंध लगाने की सलाह

यह भी पढ़ें: आमिर खान को हुआ कोरोना, घर पर ही क्वारंटीन हुए मिस्टर परफेक्शनिस्ट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)