लोगों को बचाते-बचाते खुद कोरोना के शिकार हुए NDRF के 50 जवान

0

कोरोना का कहर जारी है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के 50 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी जवान तूफान ‘अम्‍फान’ के राहत और बचाव कार्य के लिए भेजे गए थे।

बता दें कि पिछले महीने चक्रवाती तूफान ने पश्चिम बंगाल में भारी तबाही मचाई थी। तूफान से पहले और उसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए ओडिशा में कार्यरत जवानों को पश्चिम बंगाल भेजा गया था।

बंगाल से अपने बेस कटक (ओडिशा) लौटने वाले 170 जवानों की अब तक कोरोना जांच की गई है। संक्रमित जवानों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है। इन जवानों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

जवानों का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव-

कोरोना

एक NDRF अधिकारी ने बताया कि 3 जून को एक जवान में कोरोना के लक्षण दिखे थे जिसके बाद उसका कोविड-19 टेस्ट कराया गया जो कि पॉजिटिव आया। जवान को कटक के अश्विनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बाद में, बंगाल जाने वाले NDRF के सभी जवानों का परीक्षण किया गया। इसमें से 49 का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। कोविड-19 संक्रमित पाए गए सभी जवानों को मुंडाली में एनडीआरएफ परिसर के अंदर क्वारंटाइन किया गया है।

यह भी पढ़ें: कोरोना से पुलिस के जवान की मौत, इतने पुलिसकर्मी संक्रमित

यह भी पढ़ें: कोविड-19 : वैश्विक आंकड़ा 46 लाख के पार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More