चॉकलेट का लालच देकर 4 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

महाराष्ट्र के पुणे से एक यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 4 साल की नाबालिग बच्ची को 12 साल के लड़के ने चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

0

महाराष्ट्र के पुणे से एक यौन उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 4 साल की नाबालिग बच्ची को 12 साल के लड़के ने चॉकलेट देने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक लड़का पड़ोस में ही रहता है। आरोपी लड़के ने मासूम बच्ची का अपने घर पर यौन उत्पीड़न किया। परिजनों की शिकायत के बाद चिंचवड़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की घटना पिछले सप्ताह हुई थी, आरोपी लड़के की तलाश की जा रही है।

नाबालिग से 8 लोगों ने किया था दुष्कर्म:

बता दें कि इससे पहले सितंबर में पुणे रेलवे स्टेशन के पास से 14 साल की एक लड़की का कथित रूप से अपहरण कर कई स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। लड़की अपने दोस्त से मिलने जा रही थी, इसी दौरान आठ लोगों ने उसे पुणे रेलवे स्टेशन से अगवा कर घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में शामिल 6 ऑटोरिक्शा चालक और दो रेलवे के कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

NCRB के आंकड़े:

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की 2020 की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में प्रति लाख आबादी पर क्राइम रेट 272।4 दर्ज किया गया। वहीं रेप व हत्या जैसे गंभीर अपराधों की प्रति एक लाख जनसंख्या पर अपराध दर 110 से कम होने के साथ कोलकाता को देश के महानगरीय शहरों में से सबसे सुरक्षित माना गया है।

 

यह भी पढ़ें: 6 साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी युवक मौके से फरार

यह भी पढ़ें: ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को नहीं दी जगह, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बनाया कप्तान

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More