सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत, हिट एंड रन का मामला…

accident
Demo

एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में पुलिस के तीन जवानों की मौत हो गई। घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में घटी।

जानकारी के मुताबिक तीनों जवान चौथी आईआरबीएन बटैलियन के थे। यह मामला हिट ऐंड रन का है। जवानों को टक्कर किस गाड़ी ने मारी, इसका पता नहीं लग सका है।

पुलिसकर्मियों ने अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर-

बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और वह फरार हो गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। यह बीती आधी रात की घटना है।

लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो एक बाइक हादसे का शिकार हुई थी। बाइक पर सवार 3 पुलिसकर्मी गिरे हुए थे।

उन्होंने देखा कि 3 पुलिसकर्मियों में से 2 मेन सड़क और 1 कच्ची रोड पर घायल अवस्था में पड़ा था। वहीं बाइक दूसरी तरफ कच्ची सड़क पर गिरी हुई थी।

तीनों पुलिसकर्मियों की हुई मौत-

यह हादसा ऊना जिले के गैगरेट में आशापुरी बैरियर के पास हुआ। यहां तीनों पुलिसकर्मियों की ड्यूटी थी। बुधवार को रात करीब 9.45 बजे जोर से किसी गाड़ी के टकराने की आवाज आई।

मौके पर पहुंचे एक अन्य पुलिसकर्मी ने मदद के लिए एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर एंबुलेंस में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने पाया कि दो की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे घायल ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

जेब में पड़े कागज एवं अन्य दस्तावेजों से मृतकों की शिनाख्त की गई। ये सभी हमीरपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस उस गाड़ी की तलाश में जुट गई है, जिसने टक्कर मारी थी।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर : आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, 5 दिन में दूसरी वारदात

यह भी पढ़ें: यूपी: आन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी पर किया अभद्र कमेंट, विरोध करने पर रॉड से सर फोड़ा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)