यूपी: आन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी पर किया अभद्र कमेंट, विरोध करने पर रॉड से सर फोड़ा

राजधानी लखनऊ में महिला कांस्टेबल की एक शख्स ने लोहे की रॉड से पिटाई की।

0

राजधानी लखनऊ में महिला कांस्टेबल की एक शख्स ने लोहे की रॉड से पिटाई की। महिला सिपाही गश्त पर थी, तभी आरोपी ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। महिला सिपाही ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन योगी के सूबे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

एडीसीपी, उत्तर प्राची सिंह ने बताया कि रविवार को अलीगंज थाना क्षेत्र में पिंक मोबाइल ड्यूटी पर भी तैनात थीं। गश्त के दौरान महिला सिपाही पर एक प्रभात सिंह नामक युवक ने अभद्र टिप्पणी की। जब महिला ने स्कूटी रोक कर युवक से टिप्पणी पर सवाल किए तो युवक अपने घर जाकर लोहे की रॉड लाया और महिला सिपाही के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह अकेली थी अपने आप को बचा नहीं पाई, स्कूटी से गिर गयी। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी कर्मी को डयूटी करने से रोकने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट कर योगी सरकार पर तंज कसा। संग्राम सिंह ने लिखा- रुको जरा अगली खबर पुलिस नहीं बताएगी, सोशल मीडिया में मिलेगी।

Capture 01

अमित पंजरे ने लिखा- उत्तरप्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी की क्या हालत होंगे। सरकार अपना भोंपू जोर से बजाने में मस्त जनता और पुलिस दोनों त्रस्त।

Capture 02

एक ने तंज कसते हुए कहा- ईश्वर के दर पर देर है मगर अंधेर नहीं। हरियाणा के किसानो के साथ जो दगा हुआ उसका जिम्मेदार कौन?

Capture 04

एक ने लिखा- फिर क्या हुआ, उसकी गाड़ी पलटी या नहीं

Capture 03

एक ने लिखा- घर के सामान निकाल लो, योगी का बुलडोजर आने वाला होगा

Capture 06

फूल सिंह का कहना था कि योगी के राज में ये आम बात है। कानून का मख़ौल उड़ाने का लाइसेंस जो मिल जाता है भक्तों को। चेतन ने लिखा- वो जाके बजरंग दल या हिंदू वाहिनी ज्वाइन कर लेगा फिर तुम लोग कुछ नही कर सकते उसका।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने वाले ‘इस्लामिक स्टेट ख़ुरासान’? जानिये क्या है इनका तालिबान से रिश्ता

यह भी पढ़ें: शरिया कानून आखिर है क्या? किस प्रकार की सुनाई जाती है सजा?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More