निर्भया कांड : दोषियों के वकील का बड़ा बयान- क्या इन्हें फांसी देने से रुक जाएंगे रेप

0

एक ओर निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग पूरे देश में उठ रही है वहीं दूसरी तरफ दोषियों के वकील एपी सिंह का कहना है कि इस बात की क्या गारंटी है कि इन चारों को फांसी पर लटकाए जाने के बाद देश में रेप होने बंद हो जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संसद में बैठने वाले लोग यह कहते हैं कि ऐसे अपराधियों को गोली मार देनी चाहिए लेकिन ऐसा कहना संविधान का अपमान है।

पहले भी दिया था विवादित बयान-

यह पहली बार नहीं है कि एपी सिंह ने पहली बार ऐसा कोई विवादित बयान दिया हो।

इससे पहले 2013 में भी उन्होंने ऐसा ​बयान दिया था जिसका पूरे देश में विरोध हुआ था।

उन्होंने कहा था, ‘यदि मेरी बहन-बेटी किसी से संबंध रखती है और रात को उसके साथ घूमती तो पेट्रोल छिड़ककर उसको आग लगा देता।’

कोर्ट ने लगाई फटकार-

वहीं शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने भी वकील एपी सिंह को फटकार लगाई।

कोर्ट ने कहा कि आप केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं होते हैं।

ऐसा कर आप मामले में कोई भी आने में देरी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: फांसी देने से पहले कैदी के कान में ये बोलता है जल्लाद? जानें क्या है नियम

यह भी पढ़ें: निर्भया के दोषियों को फांसी का होने लगा है अहसास, नींद उड़ी, खाना-पीना छूटा

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More