1000 साल पुरानी बुद्ध प्रतिमा का हुआ सीटी स्कैन, सामने आया चौंकाने वाला दृश्य

0

वैज्ञानिकों ने चीन की एक बुद्ध प्रतिमा को सीटी स्कैन किया है। प्रतिमा का सीटी स्कैन करने पर पता चला है कि उसके अंदर ममी है। यह प्रतिमा 1100 साल पुरानी है।

इस पर नीदरलैंड्स के ड्रेंट्स म्यूजियम का मालिकाना हक है। फिलहाल इसे बुडापेस्ट में रखा गया है।

प्रतिमा के अंदर की ममी लिउ क्वान की है जो चायनिज मेडिटेशन स्कूल के सदस्य थे। उनकी मृत्यु 11वीं  शताब्दी में हुई थी।

बुद्ध प्रतिमा को शुरुआती जांच के बाद गहन अध्ययन के लिए प्रतिमा को मिएंडर मेडिकल सेंटर ले जाया गया था।

statue mummy

वहां फिर से कई बार सीटी स्कैन किया गया जिसमे खुलासा हुआ है कि अंदर ममी है, जिसके सारे अंग गायब हैं।

शरीर में कई अनजान चीजें भी मिली हैं। उसका अधिकांश हिस्सा कागज के टुकड़ों से भरा है, कागजों पर चीनी भाषा लिखी है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह सेल्फ-ममीफिकेशन (एशियाई भिक्षुओं का काफी प्रचिलित रिवाज) का केस है या नहीं।

यह भी पढ़ें: हिमालय की रहस्यमयी वादियां, यहां नहीं होती किसी की मौत, जानें क्या है सच्चाई ?

यह भी पढ़ें: यहीं से जाता है पाताल का रास्ता, दफन है कलयुग के अंत का रहस्य

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More