वाराणसी: फ्लाइट में लगा रहा था ‘सुट्टा’, पहुंच गया सलाखों के पीछे

0

आमतौर पर बस और ट्रेन में लोगों को सिगरेट पीते हुए देखा जाता है लेकिन इस बार माजरा कुछ अलग है।

सफर के दौरान एक शख्स को इस कदर तलब लगी, फ़्लाईट में सुट्टा लगाने लगा।

इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

वाराणसी पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों ने यात्री को पुलिस को सौंप दिया।

 आज़मगढ़ का रहने वाला है यात्री

आज़मगढ़ का रहने वाला शकील मुम्बई से वाराणसी आ रहा था।

वह स्पाइस जेट की फ़्लाईट संख्या SG 704 में सवार था।

बताया जा रहा है सफर के कुछ देर के बाद ही शकील फ़्लाईट में सिगरेट पीने लगा।

आसपास के यात्रियों के आपत्ति जताने के बाद भी वह नहीं माना।

इसके बाद फ़्लाईट स्टाफ ने उसे दबोच लिया।

वाराणसी में फ़्लाईट के लैंड हिट ही सीआईएसएफ के जवानों ने उसे फूलपुर को सौंप दिया।

 सुरक्षा में कैसे हुई चूक ?

विमान में किसी तरह के ज्वलनशील पदार्थ के ले जाने पर सख्त मनाही है।

इसके बाद भी शकील कैसे सिगरेट और माचिस लेकर फ़्लाईट के अंसार दाखिल हो गया। ये जांच का विषय है।

दरअसल 9/11बाकी घटना के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहता है।

पिछले दिनों बाबतपर एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने चेकिंग अभियान चलाया था।

फ्लाइट में ही सिगरेट पीना चाह रहा था यात्री, सामान समेत उतारा गया

इसी तरह की एक घटना विस्तारा की अमृतसर-दिल्ली-कोलकाता पैसेंजर फ्लाइट में हुई जब एक यात्री ने जमकर हुड़दंग मचाया।

बुरे बर्ताव के चलते यात्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया।

हंगामे के चलते फ्लाइट में तीन घंटे की देरी हुई।

यात्री फ्लाइट में सिगरेट पीना चाह रहा था

खबर के मुताबिक यात्री फ्लाइट में सिगरेट पीना चाह रहा था।

जब केबिन क्रू मेंबर्स ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह जिद्द करने लगा।

उसकी क्रू मेंबर्स के साथ काफी बहस भी हुई।

आखिर में उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उसे विमान से उतार दिया गया।

उसे उसका सामान भी दे दिया गया।

यह भी पढ़ें: Odd-Even को लेकर केजरीवाल सरकार ने बदला सरकारी दफ्तरों का समय

यह भी पढ़ें: दिल्ली : खतरनाक प्रदूषण पर शशि थरूर ने ली चुटकी

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More