लॉकडाउन से 61 फीसदी लोग महंगा खरीद रहे जरूरी सामान

जरूरी चीजों की कमी होने संबंधी अफवाहों ने ही कीमतों में वृद्धि को बढ़ावा दिया

0

कुल 60.9 फीसदी भारतीयों का मानना है कि उन्हें राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन Lockdown के चलते आवश्यक वस्तुएं ऊंची कीमतों पर मिल रही हैं। इसका खुलासा सोमवार को एक सर्वेक्षण में हुआ है। देश भर में 26 मार्च और 27 मार्च को  किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।

सर्वे में शामिल लोगों से सवाल पूछा गया कि क्या आपको आवश्यक वस्तुएं उच्च कीमतों पर मिल रही हैं? इस पर कुल 60.9 फीसदी ने सहमति जताते हुए कहा कि हां उन्हें जरूरी चीजें अधिक कीमतों पर खरीदनी पड़ रही है।

वहीं इस प्रश्न पर 28.7 फीसदी लोगों ने असहमति जताई और बाकी ने जवाब नहीं दिया।

कमी संबंधी अफवाहों ने ही कीमतों में वृद्धि को बढ़ावा दिया

दरअसल लॉकडाउन Lockdown के समय जरूरी चीजों की कमी होने संबंधी अफवाहों ने ही कीमतों में वृद्धि को बढ़ावा दिया है। देखा जा रहा है कि इसी कारण लोग जमाखोरी कर रहे हैं, जिससे देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी होने के साथ ही कालाबाजारी को भी बढ़ावा मिला है। इसके अलावा वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

25 मार्च को Lockdown लागू होने के बाद ही जमकर खरीदारी की गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 25 मार्च को देशभर में तीन हफ्तों के लिए लॉकडाउन Lockdown लागू करने के कुछ घंटों बाद ही किराने की वस्तुओं और दवाओं की जमकर खरीदारी की गई। आवश्यक वस्तुओं की बड़े पैमाने पर की गई जमाखोरी की वजह से ही लोगों को अधिकतर जरूरी वस्तुएं महंगी कीमतों पर खरीदनी पड़ रही हैं।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

यह भी पढ़ें: जब युवराज ने बढ़ाया था रोहित का हौसला…

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह की तरह इस बल्लेबाज ने एक ओवर में जड़े छह छक्के, देखें शानदार वीडियो!

यह भी पढ़ें : Police बनी मददगार: घर में अकेले पड़े बीमार बुजुर्ग को पहुंचाया वृद्धाश्रम

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More