मैडम तुसाद म्यूजियम में अब दिखेंगे पीएम मोदी

0

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे मशहूर लंदन के म्यूजियम मैडम तुसाद में जहां दुनिया के प्रसिद्ध लोगों के साथ कई भारतीयों की मोम की प्रतिमा लगाई गई वहां जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा भी देखने को मिल सकती है। मैडम तुसाद म्यूजियम जो लंदन के साथ ही पूरी दुनिया में अपने मोम के पुतलों के लिए मशहूर है। हर प्रसिद्ध व्यक्ति का ये ख्वाब होता है कि उसकी भी मोम की प्रतिमा इस म्यूजियम में लगे। अब इस विश्व प्रसिद्ध संग्रहालय में भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की प्रतिमा जल्द लगने जा रही है। मैडम तुसाद म्यूजियम में पीएम नरेंद्र मोदी की मूर्ति लगाने को पीएमओ ने मंजूरी दे दी है। अनावरण के वक्त पीएम मोदी के मौजूद रहने की बात भी कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मैडम तुसाद के आर्टिस्ट कुछ महीनों पहले दिल्ली आए थे तो उन्होंने पीएम मोदी से कई मुलाकातें की और प्रतिमा बनाने के लिए पीएम मोदी के शरीर की नाप ली थी। सूत्रों के मुताबिक, म्यूजियम में लगने वाली प्रतिमा में मोदी को क्रीम कलर के कुर्ते पायजामे में हाथ जोड़े दिखेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण अप्रैल में किया जाएगा।

इस वैक्स म्यूजियम में बॉलीवुड सुपर स्टार के रूप में अमिताभ बच्चन का पुतला बनाया था। इसके बाद शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, ऋतिक रोशन और कटरीना कैफ के मोम के पुलते लग चुकें हैं। आपको बता दें कि मैडम तुसाद संग्रहालय लन्दन में स्थापित मोम की मूर्तियों का संग्रहालय हैं। इसकी अन्य शाखाएं विश्व के प्रमुख शहरों में हैं। इसकी स्थापना 1835 में मोम शिल्पकार मेरी तुसाद ने की थी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More