बच्चों की मौतों की समीक्षा करेंगे मंत्री
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के एक अस्पताल में 30 बच्चों की मौत के मामले में स्थिति की समीक्षा के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन शनिवार को शहर के लिए रवाना हुए। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पिछले कुछ दिनों में एंसेफेलाइटिस के कारण कई बच्चों की मौत हो गई। बताया जाता है कि उनके वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं थी।
लिक्विड आक्सीजन का प्लांट लगाया गया था
आपको बताते चले कि गुरुवार से ही मेडिकल कालेज में जम्बो सिलेंडरों से गैस की आपूर्ति की जा रही है। बीआरडी मेडिकल कालेज में दो साल पहले लिक्विड आक्सीजन का प्लांट लगाया गया था। इसके जरिए इंसेफेलाइटिस वार्ड सहित करीब तीन सौ मरीजों को पाइप के जरिए आक्सीजन दी जाती है।
read more : 30 बच्चों की मौत की खबरें भ्रामक हैं : प्रदेश सरकार
आनन फानन में उसको आक्सीजन से जोड़ा गया
यह देख वहां तैनात आपरेटर के होश उड़ गए। उससे जिम्मेदार अधिकारियों को फोन मिलाना शुरू किया लेकिन किसी से जवाब नहीं दिया। इस बीच रात 1.30 बजे तक सप्लाई ठप रही। वार्ड में भर्ती 50 से अधिक मरीज बेहोशी की हालत में थे। उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। डॉक्टर व स्टाफ सन्नाटे में आ गए। चेहरे पर तनाव था लेकिन रात में कोई जुबान खोलने को तैयार नहीं था।इस बीच रात 1.30 बजे सिलेंडर आक्सीजन से लदी गाड़ी आई और आनन फानन में उसको आक्सीजन से जोड़ा गया। अभी डॉक्टरों ने राहत की सांस ली थी कि सुबह सात बजे दोबारा आक्सीजन खत्म हो गया। कुछ आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम किया गया है लेकिन वह पूरी तरह नाकाफी है।
शहर के दौरे के लिए रवाना हुए हैं
अधिकारियों के अनुसार, दोनों मंत्री जमीनी स्तर पर स्थिति की समीक्षा करने और इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए शहर के दौरे के लिए रवाना हुए हैं।दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और गृहनगर के लिए रवाना होने से पूर्व उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)